Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

हेजलवुड को रिहैब के दौरान नई चोट, एड़ी में ‘लो-ग्रेड’ इंजरी से एशेज में वापसी संदिग्ध

गाबा में जारी डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने हेज़लवुड की फिटनेस को लेकर आधिकारिक अपडेट जारी किया।

05 Dec 2025

हेजलवुड को रिहैब के दौरान नई चोट, एड़ी में ‘लो-ग्रेड’ इंजरी से एशेज में वापसी संदिग्ध

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड एक बार फिर चोट की वजह से मुश्किल में पड़ गए हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने की प्रक्रिया के दौरान उन्हें अब “लो-ग्रेड अकिलीस इंजरी” हुई है। इसके बाद एशेज सीरीज़ के बचे हुए मुकाबलों में उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

गाबा में जारी डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने हेज़लवुड की फिटनेस को लेकर आधिकारिक अपडेट जारी किया।

बयान में कहा गया, “जोश हेज़लवुड ने इस सप्ताह अपनी हैमस्ट्रिंग चोट से रिकवरी के दौरान अकिलीस में दर्द की शिकायत की। यह लो-ग्रेड समस्या है और अगले सप्ताह उनसे दोबारा रनिंग और बॉलिंग शुरू करने की उम्मीद है।”

हालांकि हेज़लवुड के ठीक होने का स्पष्ट टाइमलाइन तय नहीं है और यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उनकी एड़ी की समस्या कितनी जल्दी सुधरती है।

गौरतलब है कि हेज़लवुड पिछले महीने शेफ़ील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स की तरफ से खेलते हुए हैमस्ट्रिंग चोटिल हुए थे। शुरुआती स्कैन में सब सामान्य था, लेकिन दोबारा जांच में चोट की पुष्टि हुई, जिसके चलते वे एशेज सीरीज़ के पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए।

इस सप्ताह उन्हें ब्रिस्बेन आकर टीम के साथ रिकवरी जारी करनी थी, लेकिन दर्द बढ़ने पर यह यात्रा रद्द कर दी गई। वे फिलहाल सिडनी में ही रहेंगे, जिससे उनके बचे हुए मैचों में खेलने की संभावना कमजोर हो गई है।

पहले ऐसा माना जा रहा था कि हेज़लवुड 17 दिसंबर से एडिलेड में होने वाले तीसरे टेस्ट से वापसी कर सकते हैं और उन्होंने रेड-बॉल बॉलिंग पर केंद्रित सत्र भी शुरू किया था, लेकिन ताज़ा चोट ने उनकी वापसी को फिर अनिश्चित बना दिया है।

अब आशंका है कि वह चौथे टेस्ट से पहले उपलब्ध नहीं होंगे और यदि पूरा एशेज मिस करते हैं, तो यह 2014 में डेब्यू के बाद पहली बार होगा जब वह किसी एशेज में एक भी टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हेजलवुड को रिहैब के दौरान नई चोट, एड़ी में ‘लो-ग्रेड’ इंजरी
गाबा में जारी डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने हेज़लवुड की फिटनेस को लेकर आधिकारिक अपडेट जारी किया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News