Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

मॉडल पर आया दिल, बेटी से कुछ साल बड़ी है दूसरी बीवी

भाजपा विधायक हिरन चटर्जी की पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, दर्ज करवाया एफआईआर

22 Jan 2026

मॉडल पर आया दिल, बेटी से कुछ साल बड़ी है दूसरी बीवी

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले खडगपुर के बीजेपी विधायक हिरन चटर्जी ने बड़ा धमाका कर दिया है। उन्होंने मॉडल रितिका गिरी से दूसरी शादी कर ली है। हिरन चटर्जी बंगाली सिनेमा के एक्टर हैं। उनकी पहली पत्नी अनिंदिता चटर्जी ने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है। 
अनिंदिता चटर्जी ने दावा किया कि विधायक बनने के साथ ही वह रितिका के रिश्ते में आ गए थे, मगर झूठ बोलते रहे। उन्होंने बताया कि रितिका उनकी बेटी से सिर्फ दो साल बड़ी है, इसलिए इस रिश्ते को स्वीकार करना मुश्किल है। आरोप है कि हिरन चटर्जी ने पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर ही यह कदम उठा लिया। एक्टर से नेता बने चटर्जी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में खडग़पुर सदर के विधायक चटर्जी वाराणसी में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बाद मॉडल रितिका गिरी के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद पहली पहली पत्नी अनिंदिता चटर्जी ने हैरानी जताई और शादी को अवैध बताया है। 
उन्होंने दावा किया कि हम न तो अलग हुए हैं और न ही हमारा तलाक हुआ है। हमारी शादी 11 दिसंबर 2000 को हुई थी। हमारी एक 19 साल की बेटी भी है। मैं लंबे समय से अत्याचार सह रही थी, लेकिन मैंने अपनी बेटी और परिवार की खातिर चुप रही। अनिंदिता चटर्जी ने आगे कहा कि अब हिरन ने जो किया है। उसके लिए मुझे आवाज उठानी होगी। उन्होंने यह भी याद किया कि चटर्जी पश्चिम मिदनापुर में अपने विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक काम से ब्रेक लेकर उनसे और उनकी बेटी से मिलने आते थे। चटर्जी इस मामले पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 
विधानसभा चुनावों से पहले अपने नेता के खिलाफ शुरू हुए आरोपों पर राज्य बीजेपी भी चुप है। हिरन चटर्जी को दिलीप घोष बीजेपी में लाए थे। उन्होंने भी पिछले साल बीजेपी की महिला विंग की पदाधिकारी से शादी की थी। हिरन चटर्जी पश्चिम बंगाल के उलूबेरिया के रहने वाले हैं। उनका जन्म 19 दिसंबर, 1985 को हुआ था। ऐसे में उनकी उम्र 40 साल है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मॉडल पर आया दिल, बेटी से कुछ साल बड़ी है दूसरी बीवी
भाजपा विधायक हिरन चटर्जी की पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, दर्ज करवाया एफआईआर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News