Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बेहतर पाचन से वजन घटाने तक, लस्सी के हैं कई फायदे

अगर आप सिर्फ स्वाद के लिए लस्सी पीना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे इसके कुछ ऐसे फायदों के बारे में, जिसे जानकर आप स्वाद के साथ ही अपनी सेहत के लिए भी इसे पीना शुरू कर देंगे।

11 Apr 2023

बेहतर पाचन से वजन घटाने तक, लस्सी के हैं कई फायदे

गर्मियों में अक्सर खुद को सेहतमंद रखने के लिए लोग अपनी डाइट में उचित बदलाव करते हैं। इस मौसम में ज्यादातर लोग ऐसे फूड आइटम्स का सेवन करते हैं, जो उन्हें गर्मी से बचाने के साथ ही ठंडक भी पहुंचाए। गर्मियों में कई लोग लस्सी पीना काफी पसंद करते हैं। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाती है, बल्कि इससे सेहत को कई सारे फायदे भी मिलते हैं।

कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर भरपूर लस्सी स्वादिष्ट होने के साथ ही कई फायदे भी पहुंचाती है। अगर आप सिर्फ स्वाद के लिए लस्सी पीना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे इसके कुछ ऐसे फायदों के बारे में, जिसे जानकर आप स्वाद के साथ ही अपनी सेहत के लिए भी इसे पीना शुरू कर देंगे। तो चलिए जानते हैं इसके कुछ फायदे:

पाचन तंत्र दुरुस्त करे
गर्मियों में खट्टी-मीठी लस्सी पीने से मुंह का स्वाद तो अच्छा होता ही है। साथ ही आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। पोषक तत्वों से भरपूर लस्सी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत दिलाता है। यही वजह है कि गर्मियों इसे पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और पेट भी स्वस्थ रहता है।

हड्डियां मजबूत करे
अगर आप भी लस्सी पीने के शौकीन हैं, तो आपको बता दें कि लस्सी पीने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही इसके सेवन से मांसपेशियों का दर्द भी आसानी से दूर होता है। लस्सी में मौजूद कैल्शियम की भरपूर मात्रा थकान दूर करने में भी काफी मददगार होती है। अगर आप रोजाना इसे पीते हैं, तो इससे आपके दांत भी मजबूत होते हैं।

लू से बचाए
गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग लू की चपेट में आकर बीमार हो जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में जरूरी है कि आप खुद को लू से बचाकर रखें। अगर आप भी गर्मियों में लू से बचना चाहते हैं, तो रोजाना लस्सी का सेवन फायदेमंद होगा। लस्सी पीने से आप न सिर्फ लू से बचेंगे,बल्कि धूप की वजह से होने वाले सिरदर्द से भी आपको राहत मिलेगी।

वजन घटाने में मददगार
अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो इसके लिए लस्सी आपके काफी काम आ सकती हैं। लस्सी पीने से वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। साथ ही यह बेली फैट कम करने में भी काफी कारगर होती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप वजन घटाने के लिए लस्सी पी रहे हैं, तो शक्कर की जगह किसी अन्य चीज का इस्तेमाल करें।

तनाव दूर करे
गर्मियों में धूप की वजह से अक्सर दिमाग अशांत रहता है। ऐसे में अगर आप इस मौसम में लस्सी पीते हैं, तो इससे आपका दिमाग शांत होता है और तनाव दूर होता है। साथ ही यह इंस्टेंट एनर्जी देने के साथ ही मूड भी रिफ्रेश करता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News