Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

वोटर लिस्ट मामले में सुनवाई टली, याचिकाकर्ता ने सोनिया गांधी पर लगाया देरी कराने का आरोप

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के वकील समय कम होने का हवाला देकर बार-बार बहस टाल रहे हैं, जिससे मामले की सुनवाई आगे बढ़ रही है।

16 May 2026

वोटर लिस्ट मामले में सुनवाई टली, याचिकाकर्ता ने सोनिया गांधी पर लगाया देरी कराने का आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ वोटर लिस्ट मामले में सुनवाई टलने के बाद याचिकाकर्ता अधिवक्ता विकास त्रिपाठी ने उन पर जानबूझकर सुनवाई में देरी कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के वकील समय कम होने का हवाला देकर बार-बार बहस टाल रहे हैं, जिससे मामले की सुनवाई आगे बढ़ रही है।

अधिवक्ता विकास त्रिपाठी ने न्यायालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अदालत ने उन्हें निर्वाचन आयोग से प्राप्त दस्तावेज दाखिल करने का निर्देश दिया था और सभी दस्तावेज अदालत में जमा कर दिए गए हैं। इसके बावजूद विपक्ष की ओर से बहस नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर “तारीख पर तारीख” ली जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज भी सोनिया गांधी के वकील अदालत में व्यक्तिगत रूप से मौजूद नहीं थे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। अब मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई को निर्धारित की गई है।

विकास त्रिपाठी ने कहा कि पहले भी विपक्ष की ओर से बहस टलती रही है। उन्होंने कहा कि वह अदालत में उपस्थित हैं और आवश्यक दस्तावेज दाखिल कर चुके हैं, लेकिन दूसरी ओर से बहस नहीं की जा रही है। उन्होंने इसे सुनवाई में देरी करने की रणनीति करार दिया।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट के सेशंस कोर्ट में 1980 में वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का कथित रूप से नाम जुड़वाने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग पर शनिवार को सुनवाई टल गई। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई को तय की है।

याचिकाकर्ता की ओर से निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई थी। इससे पहले 18 अप्रैल को अदालत ने दोनों पक्षों को लिखित दलीलें दाखिल करने का निर्देश दिया था।

अधिवक्ता विकास त्रिपाठी ने मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा एफआईआर दर्ज करने की मांग खारिज किए जाने के आदेश को सेशंस कोर्ट में चुनौती दी है। 9 दिसंबर 2025 को अदालत ने सोनिया गांधी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था।

याचिका में दावा किया गया है कि सोनिया गांधी ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन अप्रैल 1983 में दिया था। ऐसे में 1980 में वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया होगा, जो एक संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। याचिका में अदालत से सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने की मांग की गई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वोटर लिस्ट मामले में सुनवाई टली, याचिकाकर्ता ने सोनिया गांधी
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के वकील समय कम होने का हवाला देकर बार-बार बहस टाल रहे हैं, जिससे मामले की सुनवाई आगे बढ़ रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News