Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शब्दों से परे, दिल दहला देने वाली घटना, अहमदाबाद विमान हादसे पीएम मोदी ने जताया दुख

हालांकि, अभी तक आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। यह हादसा गुरुवार दोपहर 1.38 मिनट पर हुआ।

12 Jun 2025

शब्दों से परे, दिल दहला देने वाली घटना, अहमदाबाद विमान हादसे पीएम मोदी ने जताया दुख

गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने इसे शब्दों से परे परे और दिल दहला देने वाला हादसा बताया। साथ ही, बताया कि वह अपने मंत्रियों व अधिकारियों से संपर्क में हैं। अहमदाबाद के मेघाणीनगर में हुए विमान हादसे में कई लोगों के जान गंवाने की आशंका है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। यह हादसा गुरुवार दोपहर 1.38 मिनट पर हुआ।

पीएम मोदी ने विमान हादसे को लेकर 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।''

हादसे के तुरंत बाद पीएम मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे की जानकारी ली। अहमदाबाद से गैटविक (ब्रिटेन)) जा रही उड़ान संख्या एआई 171 का बोइंग 787 विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के 12 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। नागरिक उड्डयन मंत्री के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मोदी ने व्यक्तिगत रूप से नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना की जानकारी ली। कार्यालय के मुताबिक, ''मंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह जमीनी स्तर पर बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं।''

एक अधिकारी ने बताया, ''प्रधानमंत्री ने मंत्री को तत्काल सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है तथा स्थिति के बारे में नियमित रूप से जानकारी देने को कहा है।'' इसके अलावा, अधिकारी ने बताया कि सभी संबंधित एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने शाह और नायडू दोनों से अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि हवाई दुर्घटना से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शब्दों से परे, दिल दहला देने वाली घटना, अहमदाबाद विमान हादसे
हालांकि, अभी तक आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। यह हादसा गुरुवार दोपहर 1.38 मिनट पर हुआ।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News