Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

दक्षिण बंगाल में मंगलवार से बढ़ेगी गर्मी और उमस, उत्तर बंगाल में बारिश जारी रहने के आसार

वहीं, उत्तर बंगाल में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। कुछ जिलों में भारी वर्षा की भी चेतावनी जारी की गई है।

12 May 2026

दक्षिण बंगाल में मंगलवार से बढ़ेगी गर्मी और उमस, उत्तर बंगाल में बारिश जारी रहने के आसार

कोलकाता। दक्षिण बंगाल में कहीं-कहीं छिटपुट आंधी और बारिश की संभावना बनी रहने के बावजूद मंगलवार से गर्मी और उमस बढ़ने के संकेत हैं। वहीं, उत्तर बंगाल में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। कुछ जिलों में भारी वर्षा की भी चेतावनी जारी की गई है।

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना कम रहेगी। हालांकि पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में बुधवार और गुरुवार को कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी और उमस में इजाफा होगा।

वहीं उत्तर बंगाल में फिलहाल तापमान स्थिर रहने की संभावना है। बुधवार और गुरुवार को दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों में सात से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आठ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक उत्तर बंगाल के आठों जिलों में आंधी-बारिश का असर बना रहेगा, जबकि शुक्रवार से मौसम में कुछ सुधार होने और बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण बंगाल में मंगलवार से बढ़ेगी गर्मी और उमस, उत्तर बंगाल
वहीं, उत्तर बंगाल में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। कुछ जिलों में भारी वर्षा की भी चेतावनी जारी की गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News