Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

दक्षिण बंगाल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, रविवार से बारिश के आसार

कोलकाता में शनिवार तक शुष्क मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कोलकाता, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्दवान, पुरुलिया, बांकुड़ा और बीरभूम जिलों में गर्म और असहज मौसम की चेतावनी जारी की गई है।

03 Apr 2026

दक्षिण बंगाल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, रविवार से बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इन दिनों गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कोलकाता समेत राज्य के कई हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी, जिससे गर्मी के साथ-साथ उमस भी बढ़ेगी।

कोलकाता में शनिवार तक शुष्क मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कोलकाता, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्दवान, पुरुलिया, बांकुड़ा और बीरभूम जिलों में गर्म और असहज मौसम की चेतावनी जारी की गई है। अनुमान है कि शनिवार तक कोलकाता का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि पश्चिमी जिलों में यह 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल अगले दो दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

हालांकि, रविवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। रविवार से मंगलवार के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश हो सकती है। रविवार को झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकाुरा और पश्चिम बर्दवान जिलों में कालबैशाखी (आंधी) की संभावना जताई गई है। वहीं सोमवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है।

उत्तर बंगाल में शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना कम रहेगी और तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि, रविवार से बुधवार के बीच वहां भी मौसम बदलेगा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बढ़ेगी। सोमवार को उत्तर बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण बंगाल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, रविवार से बारिश के आसा
कोलकाता में शनिवार तक शुष्क मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कोलकाता, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्दवान, पुरुलिया, बांकुड़ा और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News