पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री
हालांकि, सीजेपी के संसद मार्च में कथित पुलिस कार्रवाई के मामले में तत्काल सुनवाई की मांग को उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दिया
कोलकाता। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन के बाद चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) अब कोलकाता में भी प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। संगठन ने शुक्रवार को कॉलेज स्क्वायर से रानी रासमणि रोड तक मार्च निकालने की अनुमति के लिए कोलकाता पुलिस को ई-मेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार, 19 और 21 जुलाई को संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) को भेजे गए ई-मेल में देदीप्य गांगुली नामक व्यक्ति ने स्वयं को सीजेपी का सदस्य बताते हुए रैली की अनुमति मांगी है। आवेदन में शुक्रवार शाम चार बजे मार्च निकालने तथा लगभग एक हजार 500 लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।
देदीप्य गांगुली ने बताया कि अभी तक पुलिस से अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अनुमति मिलने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। दूसरी ओर, कोलकाता पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है।
संगठन ने दावा किया है कि कोलकाता के छात्र-युवाओं को इस मार्च में शामिल होने का आह्वान किया गया है। साथ ही, शिक्षा भर्ती घोटाले और अन्य भ्रष्टाचार के मामलों में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनसे इस रैली से दूर रहने की अपील भी की गई है।
उल्लेखनीय है कि, मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के कथित प्रश्नपत्र लीक और दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में सीजेपी के आंदोलन को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संसद के मानसून सत्र में भी इस मुद्दे पर लगातार हंगामा हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेताओं ने प्रदर्शन किया और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।
हालांकि, सीजेपी के संसद मार्च में कथित पुलिस कार्रवाई के मामले में तत्काल सुनवाई की मांग को उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दिया। वहीं, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने संकेत दिया है कि यदि प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह अपना अनशन समाप्त कर सकते हैं।
बंगाल में शराबबंदी लागू करने की मांग, भातार के विधायक सौमेन काफरा ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
शिक्षक भर्ती मामले में ईडी के सामने पेश हुए मदन मित्रा के बड़े बेटे स्वरूप, बैंक दस्तावेज किए जमा