Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में चढ़ा गर्मी का पारा, मानसून का इंतज़ार लंबा, मौसम विभाग ने जताई चिंता

इस बार मानसून की रफ्तार धीमी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दक्षिण बंगाल में अब तक मानसून के अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनी हैं, जिस वजह से मौसमी हवाएं उत्तर बंगाल में ही ठहर गई हैं। इसके चलते दक्षिण बंगाल के जिलों जैसे कोलकाता, हावड़ा, हुगली, बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम और मुर्शिदाबाद मे बारिश की संभावना नहीं के बराबर है।

08 Jun 2025

कोलकाता में चढ़ा गर्मी का पारा, मानसून का इंतज़ार लंबा,  मौसम विभाग ने जताई चिंता

कोलकाता। दक्षिण बंगाल इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी और उमस से बेहाल है। भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। तटीय और सटे जिलों में गर्म हवाओं के साथ हवा में नमी की अधिकता लोगों को और ज्यादा परेशान कर रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी जिलों में शुष्क मौसम बना हुआ है।

इस बार मानसून की रफ्तार धीमी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दक्षिण बंगाल में अब तक मानसून के अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनी हैं, जिस वजह से मौसमी हवाएं उत्तर बंगाल में ही ठहर गई हैं। इसके चलते दक्षिण बंगाल के जिलों जैसे कोलकाता, हावड़ा, हुगली, बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम और मुर्शिदाबाद मे बारिश की संभावना नहीं के बराबर है।

उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों, विशेष रूप से दार्जिलिंग और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में, अगले कुछ दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि दक्षिण बंगाल में सोमवार से कुछेक इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि 12 जून तक राज्य में भारी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

रविवार कोलकाता में न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से थोड़ा कम रहा। हवा में नमी का स्तर 65% से 94% के बीच बना रहा, जिससे गर्मी और ज्यादा असहनीय हो गई है।

आने वाले 24 घंटों में कोलकाता का तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। गर्मी के साथ उमस भी बनी रहेगी, जिससे लोगों को अत्यधिक परेशानी हो सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में चढ़ा गर्मी का पारा, मानसून का इंतज़ार लंबा , मौस
इस बार मानसून की रफ्तार धीमी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दक्षिण बंगाल में अब तक मानसून के अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनी हैं, जिस वजह से मौसमी हवाएं उत्तर बंग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News