Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और दक्षिण बंगाल दोनों में जल संकट बढ़ने की आशंका

एक सिस्टम उत्तर-पूर्वी असम के ऊपर सक्रिय है जबकि दूसरा मध्य बांग्लादेश में स्थित है। इनकी संयुक्त प्रभाव से राज्य में लगातार भारी से अति भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

07 Aug 2025

पश्चिम बंगाल में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और दक्षिण बंगाल दोनों में जल संकट बढ़ने की आशंका

कोलकाता। लगातार हो रही बारिश के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिले बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारिश में फिलहाल किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं है। अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल पर एक साथ दो चक्रवातीय परिसंचरण तंत्र (सिस्टम) का असर बना हुआ है। एक सिस्टम उत्तर-पूर्वी असम के ऊपर सक्रिय है जबकि दूसरा मध्य बांग्लादेश में स्थित है। इनकी संयुक्त प्रभाव से राज्य में लगातार भारी से अति भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

गुरुवार को दक्षिण बंगाल में इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान है - पूर्व बर्धमान, बांकुड़ा, हुगली, नदिया, उत्तर २४ परगना और दक्षिण २४ परगना। इन जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, उत्तर बंगाल में बारिश का प्रभाव और अधिक व्यापक होगा।दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में अति भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। कूचबिहार में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

शुक्रवार को भी पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद। इन सभी इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।

शनिवार और रविवार को उत्तर बंगाल में फिर से दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में शनिवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जाएगी लेकिन उसके साथ-साथ वातावरण में नमी बढ़ने से उमस भरी गर्मी लोगों को और अधिक परेशान करेगी।

आज कोलकाता में तापमान लगभग 30 °C (87 °F) दर्ज किया गया है। देर दोपहर में तेज बारिश के कारण यह 31 °C तक पहुंच सकता है, उसके बाद मौसम फिर से बादलों से ढक जाएगा और तापमान धीरे-धीरे घट कर लगभग 26–28 °C हो सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्त
एक सिस्टम उत्तर-पूर्वी असम के ऊपर सक्रिय है जबकि दूसरा मध्य बांग्लादेश में स्थित है। इनकी संयुक्त प्रभाव से राज्य में लगातार भारी से अति भारी बारिश का सिलसिला ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News