Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

तेज आंधी-बारिश से रेल सेवा प्रभावित, लोको पायलट की सतर्कता से रेल हादसा टला

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी

21 May 2026

तेज आंधी-बारिश से रेल सेवा प्रभावित, लोको पायलट की सतर्कता से रेल हादसा टला

जलपाईगुड़ी। जिले में गुरुवार तड़के आई तेज आंधी और बारिश के कारण रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई। इसी बीच एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब दीघा जाने वाली पहारिया एक्सप्रेस को लोको पायलट की सूझबूझ से समय रहते रोक लिया गया।
रेल सूत्रों के अनुसार, यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) से रवाना होने से पहले हल्दीबाड़ी स्टेशन पर खड़ी थी। सुबह करीब साढ़े चार बजे ट्रेन एनजेपी की ओर रवाना हुई, लेकिन मंडलघाट स्टेशन के पास पहुंचते ही खराब मौसम की चपेट में आ गई।
लोको पायलट आरपी शाह ने बताया कि उन्होंने दूर से ही रेलवे ट्रैक पर एक पेड़ गिरा हुआ देखा। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज आंधी के कारण एक विशाल बरगद के पेड़ की डाली ओवरहेड बिजली तारों पर गिर गई थी। इससे चिंगारियां निकलने लगीं और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
इस घटना के कारण हल्दीबाड़ी स्टेशन पर सुबह के समय रेल सेवा अस्त-व्यस्त हो गई। बामनहाट और बालुरघाट जाने वाली एक्सप्रेस और लोकल पैसेंजर ट्रेनें समय पर रवाना नहीं हो सकी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने तेजी से ट्रैक और ओवरहेड तारों पर गिरे पेड़ और डालियों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तेज आंधी-बारिश से रेल सेवा प्रभावित
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News