Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अगस्त के अंत में भारी बारिश के आसार, बंगाल में अलर्ट जारी

फिलहाल जो निम्नचाप सक्रिय था, वह उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की ओर खिसक गया है और उसका प्रभाव कमजोर हो चुका है। इसके चलते रविवार से बारिश में कुछ कमी आई। सोमवार को शहर कोलकाता में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

25 Aug 2025

अगस्त के अंत में भारी बारिश के आसार, बंगाल में अलर्ट जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लगातार निम्न दबाव बनने की वजह से मौसम फिर से बिगड़ने का आसार हैं। अगस्त के अंतिम सप्ताह में कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।

फिलहाल जो निम्नचाप सक्रिय था, वह उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की ओर खिसक गया है और उसका प्रभाव कमजोर हो चुका है। इसके चलते रविवार से बारिश में कुछ कमी आई। सोमवार को शहर कोलकाता में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन सोमवार से ओडिशा के तटवर्ती बंगाल की खाड़ी में नया निम्नचाप विकसित हो रहा है, जिसका असर 29 और 30 अगस्त को दक्षिण बंगाल में दिखेगा।

सोमवार को लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में भारी वर्षा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मंगलवार को भी दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इसके लिए पीला अलर्ट जारी किया है। वहीं, 26 से 28 अगस्त तक समुद्र में उथल-पुथल की चेतावनी दी गई है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

उत्तर बंगाल में सोमवार को अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और कालिम्पोंग जिलों में बारिश होगी, हालांकि धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी। लेकिन 29 और 30 अगस्त को निम्न दबाव के असर से उत्तर बंगाल के पहाड़ी जिलों में वर्षा बढ़ने की संभावना है।कोलकाता में आसमान अधिकतर बादलों से घिरा रहेगा और बीच बीच में हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछारें होने की संभावना है। कोलकाता का अधिकतम तापमान – 28 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.5 डिग्री कम), न्यूनतम तापमान – 26.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.6 डिग्री कम) दर्ज की गई है।

कोलकाता के वातावरण में अधिकतम आर्द्रता 97 प्रतिशत एवं न्यूनतम आर्द्रता 88 प्रतिशत है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अगस्त के अंत में भारी बारिश के आसार, बंगाल में अलर्ट जारी
फिलहाल जो निम्नचाप सक्रिय था, वह उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की ओर खिसक गया है और उसका प्रभाव कमजोर हो चुका है। इसके चलते रविवार से बारिश में कुछ कमी आई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News