Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश से जलभराव, कई जिलों में रेड एलर्ट

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में बुधवार को तड़के से हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने आज मुंबई , पालघर जिलों में रेड एलर्ट घोषित किया है, जिससे इन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश से सड़कों पर हुए जलभराव से कामकाजी लोगों को भारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

24 Jun 2026

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश से जलभराव, कई जिलों में रेड एलर्ट

मुंबई। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में बुधवार को तड़के से हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने आज मुंबई , पालघर जिलों में रेड एलर्ट घोषित किया है, जिससे इन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश से सड़कों पर हुए जलभराव से कामकाजी लोगों को भारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

मुंबई शहर की महापौर रीतू तावड़े ने आज बताया कि मुंबई में कुल २०८ मिलीमीटर(मिमी) बारिश दर्ज की गई है। इनमें मुंबई पश्चिम उपनगर में १९५ और मुंबई पूर्व उपनगर में १६७ मिमी बारिश दर्ज हुई है। इससे मुंबई कई इलाके जलमग्र हैं, सभी जगह पंपिंग के सहयोग से जल निकासी का काम जारी है। महापौर ने बताया कि सायन, किंगसर्कल, दादर, लालबाग, अंधेरी सब वे, सांताक्रुज सबवे सहित कई इलाके अभी भी जलमग्र हैं, जबकि सायन के गांधी नगर में जल निकासी कर दी गई है। महापौर ने यह भी कहा कि कम समय में ज्यादा बारिश की वजह से जलभराव की समस्या सामने आई है, इससे निपटने का प्रयास निकट भविष्य में किया जाएगा।

भारी बारिश की वजह से मुंबई शहर की लाइफ लाइन कहीं जाने वाले लोकल ट्रेन सेवा, वाशी ट्रांस हार्बर सेवा, मेट्रो सेवा के साथ सड़कों पर बस सेवा और यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि ये सेवाएं काफी मशक्कत के बाद फिर शुरु हो गई हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने आज मुंबई, रत्नागिरी और पालघर जिलों के लिए रेड एलर्ट और ठाणे, रायगढ़ , सिंधुदूर्ग जिलों के लिए ओरेंज एलर्ट जारी किया है। साथ आज समुद्र में ३.४१ मीटर का ज्वार भी आने के साथ ही ८० किलोमीटर से भी तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इस चेतावनी के बाद इन जिलों के जिलाधिकारियों को प्रशासन की ओर सतर्क रहने की सूचना दी गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले २४ घंटों में मुंबई के राममंदिर में 224 मिमी, कुलाबा में 218.5 मिमी, सांताक्रूज़ में 210.6 मिमी, सायन में 182.5 मिमी, विक्रोली में 181.7 मिमी, विद्याविहार में 180.7 मिमी और चेंबूर में 180.7 बारिश दर्ज की गई है।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मुंबई और पश्चिमी उपनगरों में आधी रात से हो रही भारी बारिश की वजह से दादर और किंग सर्कल इलाके में पार्क की गई कार पर पेड़ गिर गया, कार क्षतिग्रस्त हो गई। मुंबई नगर निगम की टीम ने पेड़ हटा दिया है, इसी तरह विक्रोली इलाके मेंभारी बारिश की वजह एक घर की दीवार गिर गई, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

वसई विरार में रात से ही भारी बारिश हो रही है। इसके कारण कई निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है। नालासोपारा के सेंट्रल पार्क, तुलिंज, स्टेशन क्षेत्र, गाला नगर, अचोले रोड के साथ-साथ विरार और वसई के कई निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है। बारिश अभी भी जारी है। अगर बारिश की तेज़ी जारी रही तो निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस सकता है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश से जलभराव,
मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में बुधवार को तड़के से हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने आज मुंबई , पालघर जिलों में रे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News