Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

परिवारिक विवाद की खबरों पर अफवाहों को हेमा मालिनी ने सिरे से खारिज किया

हाल ही में अलग-अलग प्रार्थना सभाओं को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं, जिन पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमा ने स्पष्ट कहा कि परिवार पूरी तरह एकजुट है और सभी सदस्य एक-दूसरे से गहरा लगाव रखते हैं।
 

26 Feb 2026

परिवारिक विवाद की खबरों पर अफवाहों को हेमा मालिनी ने सिरे से खारिज किया

बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार में अनबन की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। हाल ही में अलग-अलग प्रार्थना सभाओं को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं, जिन पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमा ने स्पष्ट कहा कि परिवार पूरी तरह एकजुट है और सभी सदस्य एक-दूसरे से गहरा लगाव रखते हैं।

हेमा ने बातचीत में बताया कि धर्मेंद्र के लिए पूरा परिवार एक साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि चाहे उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना हों या फिर दूसरे परिवार के सदस्य सनी देओल और बॉबी देओल, सभी धर्मेंद्र से बेहद प्यार करते हैं और आपस में भी अच्छे संबंध शेयर करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जहां धर्मेंद्र जैसे व्यक्तित्व की छाया होती है, वहां नकारात्मकता की कोई जगह नहीं होती।

अपनी निजी जिंदगी को लेकर हेमा ने दो टूक कहा कि उनका परिवार इन भावनात्मक पलों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने में विश्वास नहीं रखता। उन्होंने कहा कि उन्हें 'बॉर्डर 2' की स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह शामिल नहीं हो पाईं। इसके बावजूद परिवार के बीच कोई दूरी नहीं है और सभी मिलकर इस कठिन समय का सामना कर रहे हैं। हेमा ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय सच्चाई को समझें और परिवार की निजता का सम्मान करें।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


परिवारिक विवाद की खबरों पर अफवाहों को हेमा मालिनी ने सिरे से
हाल ही में अलग-अलग प्रार्थना सभाओं को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं, जिन पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमा ने स्पष्ट कहा कि परिवार पूरी तरह एकजुट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News