Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हेमा मालिनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की ताकत को सराहा

इस खास मौके पर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने भी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए महिलाओं की ताकत, प्रतिभा और उनकी खासियत को सराहा।

08 Mar 2026

हेमा मालिनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की ताकत को सराहा

8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्ष और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित होता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने भी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए महिलाओं की ताकत, प्रतिभा और उनकी खासियत को सराहा।

हेमा मालिनी ने अपने पोस्ट में कई खूबसूरत फूलों की तस्वीर साझा की, जो अलग-अलग तरह की महिलाओं के गुणों को दर्शाते हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि सभी महिलाओं के लिए एक संदेश हर कोई अपने तरीके से असाधारण है। आप सभी कुशल मल्टीटास्कर हैं, उद्यमी हैं और अनुभवी व्यवसायी भी हैं जिन्होंने कार्य-जीवन संतुलन की कला में महारत हासिल कर ली है। जहां भी हों, याद रखें कि आप ईश्वर की अनूठी और अनमोल रचना हैं। बस अपने तरीके से जीवन का आनंद लेना सीखें।

हेमा मालिनी का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं। 70 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा पर राज करने वाली हेमा मालिनी को इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में शोले और रजिया सुल्तान जैसी फिल्में शामिल हैं। उस दौर में वह इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शुमार थीं।

हेमा मालिनी सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक मजबूत महिला की मिसाल भी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें से एक अभिनेत्री ईशा देओल हैं। ईशा ने कई इंटरव्यू में बताया है कि उनकी मां ने हमेशा उन्हें शादी के बाद भी अपने करियर को जारी रखने की सलाह दी थी। हेमा मालिनी का मानना है कि महिलाओं के लिए परिवार और अपनी पहचान दोनों को साथ लेकर चलना बेहद जरूरी है।

फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी हेमा मालिनी सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। वह मथुरा से सांसद हैं और राजनीति में भी लगातार अपनी भूमिका निभा रही हैं। आज भी उन्हें देश की सशक्त और प्रेरणादायक महिलाओं में गिना जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनका यह संदेश कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हेमा मालिनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की ताकत क
इस खास मौके पर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने भी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News