Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कोलकाता में सक्रिय हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

इस मामले में मैदान थाना में आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

19 Dec 2025

कोलकाता में सक्रिय हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता में सक्रिय हेरोइन तस्करी गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात अभियान चलाकर पुलिस ने बाबूघाट बस स्टैंड से एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह ओडिशा जाने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपित का नाम बापी ठाकुर उर्फ दूधनाथ ठाकुर है। वह चितपुर थाना इलाके का निवासी है।
शुक्रवार को पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह गुरुवार रात वह बाबूघाट बस स्टैंड पहुंचा था और वहां से ओडिशा के पारादीप जाने वाली बस पकड़ने की योजना बना रहा था। आरोपित वहां ड्रग्स की तस्करी करने वाला था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात करीब ढाई बजे छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपित के पास से 103 ग्राम पीले रंग का पाउडरनुमा नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।
पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह हेरोइन हो सकती है। इसके अलावा आरोपित से एक मोबाइल फोन और कुछ नकद रुपये भी जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपित ने यह नशीला पदार्थ उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव निवासी एक व्यक्ति से हासिल किया था।
इस मामले में मैदान थाना में आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सक्रिय हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
इस मामले में मैदान थाना में आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News