Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

दीघा-मंदारमणि तट पर हाई अलर्ट, पर्यटकों के समुद्र में उतरने पर रोक

बंगाल की खाड़ी में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी प्रणाली के प्रभाव से दक्षिण बंगाल में अगले कई दिनों तक भारी से अति भारी वर्षा तथा तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

05 Jul 2026

दीघा-मंदारमणि तट पर हाई अलर्ट, पर्यटकों के समुद्र में उतरने पर रोक

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी प्रणाली के प्रभाव से दक्षिण बंगाल में अगले कई दिनों तक भारी से अति भारी वर्षा तथा तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए पूर्व मेदिनीपुर जिला प्रशासन ने दीघा, मंदारमणि और ताजपुर के समुद्र तटों पर हाई अलर्ट घोषित करते हुए पर्यटकों के समुद्र में उतरने और स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

जिला प्रशासन और दीघा तटीय पुलिस की ओर से समुद्र तटों पर लगातार माइकिंग कर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने और ज्वार की आशंका के मद्देनजर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने गहरे समुद्र में गए मछुआरों को तत्काल तट पर लौटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नए ट्रॉलरों और मछली पकड़ने वाली नौकाओं के समुद्र में जाने पर भी रोक लगा दी गई है। समुद्र की निगरानी के लिए तट पर लाइफगार्ड (नुलिया) तथा आपदा प्रबंधन दल की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

लगातार अवकाश के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक इन समुद्री पर्यटन स्थलों पर पहुंचे हैं। हालांकि समुद्र में स्नान पर रोक के कारण पर्यटक निराश जरूर हैं, लेकिन सुरक्षित दूरी से समुद्र की ऊंची लहरों और प्राकृतिक दृश्य का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र दक्षिण बंगाल में अगले सात दिनों तक मौसम को प्रभावित करेगा। पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया और दक्षिण 24 परगना सहित कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। तटीय क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। इसी कारण सात जुलाई तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दीघा-मंदारमणि तट पर हाई अलर्ट, पर्यटकों के समुद्र में उतरने
बंगाल की खाड़ी में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी प्रणाली के प्रभाव से दक्षिण बंगाल में अगले कई दिनों तक भारी से अति भारी वर्षा तथा तेज हवाओं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News