Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

पिछले साल हुए शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर ममता व अभिषेक को हाई काेर्ट का नोटिस

न्यायालय ने कहा था कि राजनीतिक गतिविधियों के कारण आम लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित नहीं होना चाहिए

19 Jun 2026

पिछले साल हुए शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर ममता व अभिषेक को हाई काेर्ट का नोटिस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीते वर्ष 21 जुलाई काे शहीद दिवस कार्यक्रम के दौरान कोलकाता की प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध कर सभा आयोजित किए जाने काे लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी किया है। मामला न्यायालय की अवमानना से जुड़ा है। मामले की अगली सुनवाई तीन जुलाई को हाेगी।
शुक्रवार को न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया कि तृणमूल कांग्रेस ने वर्ष 2018 में उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करते हुए 2025 में धर्मतला क्षेत्र में 21 जुलाई का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसके कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित हुआ और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि, वर्ष 2018 में न्यायमूर्ति ज्योतिर्मय भट्टाचार्य और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ ने राजनीतिक सभाओं और रैलियों के दौरान सड़क उपयोग को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए थे। न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि किसी भी बड़े या प्रमुख मार्ग को सभा अथवा रैली के लिए पूरी तरह बंद नहीं किया जा सकता। सड़क का एक हिस्सा हमेशा आम नागरिकों और वाहनों की आवाजाही के लिए खुला रखना होगा।
न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया था कि एंबुलेंस तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए और उसकी जानकारी पहले से जनता को दी जाए। साथ ही, किसी सभा या रैली के दौरान हिंसा, तोड़फोड़ अथवा अव्यवस्था फैलने पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया था।
यह आदेश तृणमूल कांग्रेस सहित राज्य के 38 राजनीतिक दलों को पक्षकार बनाकर दायर एक जनहित याचिका पर दिया गया था। उस समय न्यायालय ने टिप्पणी की थी कि बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण कोलकाता में गंभीर यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आम नागरिकों, दैनिक यात्रियों तथा आपातकालीन सेवाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। न्यायालय ने कहा था कि राजनीतिक गतिविधियों के कारण आम लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित नहीं होना चाहिए।
वर्तमान याचिका में आरोप लगाया गया है कि इन निर्देशों की अनदेखी करते हुए 21 जुलाई , 2025 में कार्यक्रम आयोजित हुआ था और धर्मतला क्षेत्र में सड़कें अवरुद्ध कर दी गईं। इसी आरोप के आधार पर न्यायालय ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी कर उनसे इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता व अभिषेक को हाई काेर्ट का नोटिस
न्यायालय ने कहा था कि राजनीतिक गतिविधियों के कारण आम लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित नहीं होना चाहिए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News