Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हाई कोर्ट का निर्देश : कोलकाता में कहां हो प्रदर्शन इसके लिए बंगाल सरकार को जारी करनी चाहिए अधिसूचना

ग्रुप-डी संयुक्त मंच ने 11 से 13 नवंबर तक नवान्न के पास स्थित बस स्टैंड पर धरना देने की अनुमति मांगी थी। शुक्रवार को न्यायमूर्ति घोष ने इस मामले में शर्तसहित आदेश जारी करते हुए प्रदर्शन की अवधि और स्थान में बदलाव कर मन्दिरतला बस स्टैंड पर 11 और 12 नवंबर को धरना देने की अनुमति दी।

08 Nov 2024

हाई कोर्ट का निर्देश : कोलकाता में कहां हो प्रदर्शन इसके लिए बंगाल सरकार को जारी करनी चाहिए अधिसूचना

कोलकाता। नौकरी की मांग को लेकर नवान्न के पास धरना देने की अनुमति के लिए कोलकाता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले ग्रुप-डी संयुक्त मंच को कोर्ट ने शर्तों के साथ प्रदर्शन की अनुमति दी है। हाई कोर्ट के न्यायाधीश तीर्थंकर घोष ने आदेश में यह भी कहा कि राज्य सरकार को शहर में कहां धरना दिया जा सकता है और कहां नहीं, इसके लिए एक स्पष्ट अधिसूचना और दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए।

ग्रुप-डी संयुक्त मंच ने 11 से 13 नवंबर तक नवान्न के पास स्थित बस स्टैंड पर धरना देने की अनुमति मांगी थी। शुक्रवार को न्यायमूर्ति घोष ने इस मामले में शर्तसहित आदेश जारी करते हुए प्रदर्शन की अवधि और स्थान में बदलाव कर मन्दिरतला बस स्टैंड पर 11 और 12 नवंबर को धरना देने की अनुमति दी। न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि प्रदर्शन समाप्ति के बाद संगठन के पांच सदस्य नवान्न में जाकर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंप सकते हैं।

धरना की अनुमति के लिए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। अदालत में राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि नवान्न के पास बस स्टैंड पर राजनीतिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जा सकती। इस पर न्यायमूर्ति घोष ने टिप्पणी करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता किसी राजनीतिक दल से सम्बद्ध नहीं हैं और सिर्फ धरना देना चाहते हैं, ऐसे में पुलिस के पास उन्हें रोकने का कोई अधिकार नहीं है।

राज्य सरकार ने अपनी सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए कहा कि नवान्न बस स्टैंड के बजाय अन्य स्थान पर धरना देने की सलाह दी जा रही है।

इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि धरना देने के स्थानों के संबंध में एक अधिसूचना और दिशानिर्देश जारी किए जाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति में स्पष्टता बनी रहे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हाई कोर्ट का निर्देश : कोलकाता में कहां हो प्रदर्शन इसके लिए
ग्रुप-डी संयुक्त मंच ने 11 से 13 नवंबर तक नवान्न के पास स्थित बस स्टैंड पर धरना देने की अनुमति मांगी थी। शुक्रवार को न्यायमूर्ति घोष ने इस मामले में शर्तसहित आद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News