Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

हाई-प्रोफाइल सुरुचि संघ बना 'अखाड़ा', 'चोर-चोर' के नारों से कांपा इलाका

स्वरूप विश्वास की गिरफ्तारी के बाद फूटा टॉलीवुड का गुस्सा, फेंके अंडे, फटे पोस्टर!

05 Jun 2026

हाई-प्रोफाइल सुरुचि संघ बना 'अखाड़ा', 'चोर-चोर' के नारों से कांपा इलाका

कोलकाता। अलीपुर में स्थित सूबे के सबसे हाई-प्रोफाइल और रसूखदार दुर्गापूजा आयोजक क्लबों में से एक सुरुचि संघ में शुक्रवार को जो हुआ, उसने पूरी कोलकाता की राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया है। टॉलीवुड फेडरेशन के पूर्व बेताज बादशाह और क्लब के कद्दावर सचिव स्वरूप विश्वास की सनसनीखेज गिरफ्तारी के ठीक एक दिन बाद, जनता और फिल्म तकनीशियनों का गुस्सा ज्वालामुखी की तरह फट पड़ा। उग्र प्रदर्शनकारियों की एक भारी भीड़ ने फिल्मी स्टाइल में क्लब परिसर पर धावा बोल दिया, जिसके बाद पूरा सुरुचि संघ देखते ही देखते एक जंग के मैदान में तब्दील हो गया।
क्लब के कमरों में घुसी इस भीड़ ने स्वरूप विश्वास और उनके भाई, पूर्व कद्दावर मंत्री अरूप विश्वास के खिलाफ गगनभेदी नारेबाजी शुरू कर दी। पूरा इलाका चोर-चोर और सिंडिकेट राज मुर्दाबाद के नारों से कांप उठा। गुस्से से तमतमाए लोगों ने क्लब के बाहर और अंदर लगे स्वरूप विश्वास के बड़े-बड़े होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर फाड़ डाले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने जब क्लब के कमरों के ताले तोड़े, तो अंदर का नजारा देखकर सब दंग रह गए। क्लब के कमरों से भारी मात्रा में नई साडिय़ां, गद्दे-बिस्तर, हजारों पानी की बोतलें और राजनैतिक झंडे बरामद हुए। लोगों ने आरोप लगाया कि मां दुर्गा की आराधना के नाम पर इस वीआईपी क्लब के भीतर भारी भ्रष्टाचार, वित्तीय हेराफेरी और रहस्यमयी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
दरअसल, इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे की पटकथा गुरुवार को ही लिख दी गई थी, जब एक महिला मेकअप आर्टिस्ट की शिकायत पर पुलिस ने स्वरूप विश्वास को दबोच लिया था। महिला ने उन पर छेड़छाड़, प्रताडऩा और जान से मारने की धमकी देने जैसे कई संगीन और रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाए हैं। स्वरूप विश्वास की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही टॉलीवुड इंडस्ट्री के उन सैकड़ों तकनीशियनों का डर भी गायब हो गया, जो सालों से इनके कथित सिंडिकेट और वसूली राज के नीचे पिस रहे थे। गुरुवार को जब पुलिस उन्हें कोर्ट ले जा रही थी, तब भी सड़क पर भारी बवाल हुआ था। गुस्साए लोगों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ अंडे बरसाए थे और शीशे तोड़ दिए थे।
कभी तृणमूल शासन के दौरान टॉलीवुड की पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले स्वरूप विश्वास के रसूख का सूरज अब पूरी तरह डूबता नजर आ रहा है। राज्य की राजनीतिक हवा बदलते ही उनके साम्राज्य की दीवारें दरकने लगी हैं। शुक्रवार को क्लब में हुई इस भारी तोडफ़ोड़, लूटपाट और चोर के नारों ने इस मामले को बंगाल का सबसे बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बना दिया है। फिलहाल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और जांच एजेंसियां क्लब के भीतर मिले सामान और इस पूरी हिंसक तोडफ़ोड़ के पीछे के चेहरों की कुंडली खंगालने में जुट गई हैं। अभी तो बस शुरुआत है, आने वाले दिनों में कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे होना तय माना जा रहा है! 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हाई-प्रोफाइल सुरुचि संघ बना 'अखाड़ा'
स्वरूप विश्वास की गिरफ्तारी के बाद फूटा टॉलीवुड का गुस्सा, फेंके अंडे, फटे पोस्टर!





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News