Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

उच्च माध्यमिक परीक्षा : नियमों में बड़ा बदलाव, छात्रों के लिए जारी हुई 23 पन्नों की नई गाइडलाइन

परीक्षा के दौरान टॉयलेट जाना भी नहीं होगा आसान

16 Jul 2025

उच्च माध्यमिक परीक्षा : नियमों में बड़ा बदलाव, छात्रों के लिए जारी हुई 23 पन्नों की नई गाइडलाइन

कोलकाता। बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2025 की परीक्षा के लिए नई और सख्त गाइडलाइन जारी की है। परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए यह बदलाव बेहद अहम हैं, क्योंकि अब परीक्षा केंद्र में अनुशासन और तकनीकी नियमों को और सख्त किया गया है। पहली बार तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा पूरी तरह ओएमआर शीट पर ली जाएगी। यह परीक्षा 8 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा की अवधि केवल 1 घंटा 15 मिनट की होगी ऐसे में परीक्षा की अवधि कम होने के कारण अब परीक्षा के दौरान छात्र टॉयलेट नहीं जा सकेंगे। सिर्फ अत्यंत जरूरी और गंभीर स्थिति में ही छात्रों को टॉयलेट जाने की अनुमति मिलेगी, लेकिन इसके लिए पहले ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र जमा करना होगा। अगर कोई छात्र मोबाइल या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया, तो उसका पूरा परीक्षा रद्द कर दिया जाएगा। अब सिर्फ गैजेट रखने पर नहीं, बल्कि बदसलूकी या अनुचित व्यवहार करने पर भी परीक्षा रद्द हो सकती है। इसके साथ ही अब छात्रों को स्कूल जाकर एडमिट कार्ड लेने की ज़रूरत नहीं। ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा। पहले दिन अगर कोई छात्र एडमिट कार्ड लाना भूल जाए, तो परीक्षा दी जा सकती है। लेकिन दूसरे दिन से एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। अगर परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक (इनविजिलेटर) की कमी हो, तो प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के स्थायी शिक्षक भी तैनात किए जा सकते हैं। चूंकि परीक्षा ओएमआर आधारित है, इसलिए किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी भी कड़ी की जाएगी। नया नियम साफ कहता है कि किसी भी तरह का उल्लंघन सीधे तौर पर परीक्षा से निष्कासन का कारण बन सकता है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सिर्फ परिषद की आधिकारिक वेबसाइट या स्कूल के माध्यम से दी गई सूचनाओं पर ही भरोसा करें। इस बार की उच्च माध्यमिक परीक्षा सिर्फ ज्ञान की नहीं, अनुशासन और नियमों के पालन की भी परीक्षा होगी। छात्रों को चाहिए कि वे पहले से इन सभी नए नियमों को समझ लें, ताकि परीक्षा के समय कोई समस्या न हो।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उच्च माध्यमिक परीक्षा : नियमों में बड़ा बदलाव
परीक्षा के दौरान टॉयलेट जाना भी नहीं होगा आसान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News