मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया
पूरे मामले की जांच के लिए शव को शनिवार को खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है
मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ ब्लॉक अंतर्गत बेलदा थाना क्षेत्र के बाबलार गोविंदपुर गांव में शनिवार तड़के घर के पास एक पेड़ से उच्च माध्यमिक परीक्षा की छात्रा का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह परिवार के सदस्यों ने घर के नजदीक एक पेड़ पर छात्रा को लटका हुआ देखा। इसके बाद तुरंत बेलदा थाने की पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को अचेत अवस्था में बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मृत छात्रा का नाम सोमा मन्ना (19) है। वह बेलदा थाना क्षेत्र के बाबलार गोविंदपुर गांव की निवासी थी और बाबला सोहागपुर उपेंद्र विद्याभवन विद्यालय की वर्ष 2026 की उच्च माध्यमिक परीक्षार्थी थी।
पुलिस और परिवार के सूत्रों के अनुसार, छात्रा मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, जिसके चलते यह घटना घटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पूरे मामले की जांच के लिए शव को शनिवार को खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।