Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

हिजाब विवाद: आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन 20 दिसंबर को सदर प्राथम‍िक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में देंगी योगदान

कई राज्यों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) भी दर्ज कराई गईं।

19 Dec 2025

हिजाब विवाद: आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन 20 दिसंबर को सदर प्राथम‍िक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में देंगी योगदान

पटना। बिहार में हाल ही में आयुष डॉक्टरों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान हिजाब से जुड़ा मामला काफी चर्चा में रहा। इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हुई और विपक्ष ने इसे जोर-शोर से उठाया। कई राज्यों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) भी दर्ज कराई गईं। हालांकि, जिस आयुष महिला चिकित्सक से यह पूरा मामला जुड़ा था, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति किसी भी तरह की नाराजगी से इनकार किया है।

आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन 20 दिसंबर, शनिवार को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में योगदान भी देंगी। जिस राजकीय तिब्बी कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई पूरी की है, वहां के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद महफजुर रहमान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि डॉ. नुसरत की अपने मित्र बिल्किस परवीन से बातचीत हुई है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज नहीं हैं और 20 दिसंबर को अपनी सेवा में योगदान देंगी।

प्रिंसिपल के अनुसार, डॉ. नुसरत ने कहा है कि इस पूरे मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला किसी धर्म से जुड़ा नहीं है और मुख्यमंत्री की ओर से उनके साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया गया था।

हालांकि, प्रिंसिपल ने बताया कि उनकी स्वयं डॉ. नुसरत से प्रत्यक्ष बातचीत नहीं हो सकी है, लेकिन वे उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डॉ. नुसरत 20 दिसंबर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच अपने कार्यस्थल पर योगदान देंगी। उनके परिजनों ने भी किसी प्रकार की नाराजगी की बात से इनकार किया है।

उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा डॉ. नुसरत का हिजाब हल्का सा सरकाए जाने का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हिजाब विवाद: आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन 20 दिसंबर को सदर प्राथम
कई राज्यों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) भी दर्ज कराई गईं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News