विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल
शर्मा ने साथ ही कहा कि भारतीयों और घुसपैठियों में अंतर करने के लिए एनआरसी जैसे दस्तावेज तैयार करने की जरूरत है
कोलकाता। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) गठबंधन को ''मृत'' बताया और पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से ऐसे गठबंधन का नेतृत्व करने से बचने की अपील की जिसका ''कभी पुनर्जन्म नहीं होगा।'' शर्मा ने साथ ही कहा कि भारतीयों और घुसपैठियों में अंतर करने के लिए एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) जैसे दस्तावेज तैयार करने की जरूरत है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस को लेकर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वह उन लोगों के खिलाफ ऐसे कदम उठाती है जो उसके इशारों पर नहीं चलते। शर्मा ने बृहस्पतिवार शाम मीडियाकर्मियों से कहा कि मैं दीदी (ममता बनर्जी) से अनुरोध करना चाहता हूं... आप एक मुख्यमंत्री हैं और आपको बंगाल के लिए काम करना है और आने वाले दिनों में चुनाव लडऩा है... आप ऐसे मृत गठबंधन का नेतृत्व क्यों करने जा रही हैं जिसका कभी पुनर्जन्म नहीं होगा।'' बनर्जी ने 'इंडिया' गठबंधन की कार्यप्रणाली पर पिछले सप्ताह असंतोष व्यक्त करते हुए संकेत दिया था कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वह गठबंधन की कमान संभालने का इरादा रखती हैं।