Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

हिमेश रेशमिया और सूरज बड़जात्या ने फिर मिलाया हाथ

पारिवारिक फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक-निर्माता सूरज बड़जात्या इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं। खबर है कि संगीतकार हिमेश रेशमिया भी इस फिल्म से जुड़ गए हैं और अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे।

09 Apr 2026

हिमेश रेशमिया और सूरज बड़जात्या ने फिर मिलाया हाथ

अभिनेता आयुष्मान खुराना और शरवरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। पारिवारिक फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक-निर्माता सूरज बड़जात्या इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं। खबर है कि संगीतकार हिमेश रेशमिया भी इस फिल्म से जुड़ गए हैं और अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमेश रेशमिया ने फिल्म के लिए कुल सात गाने तैयार किए हैं, जो भावनात्मक और मधुर होने वाले हैं। इससे पहले हिमेश और सूरज बड़जात्या ने प्रेम रतन धन पायो (2015) में साथ काम किया था और यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों इस सहयोग को लेकर बेहद उत्साहित हैं और फिल्म के संगीत पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि फिल्म का शीर्षक फिलहाल 'ये प्रेम मोल लिया' रखा गया है, जिसमें बदलाव भी किया जा सकता है। फिल्म की शूटिंग मई 2026 के पहले सप्ताह तक पूरी होने की संभावना है। आयुष्मान खुराना और शरवरी की यह फिल्म पारिवारिक और रोमांटिक विषयों पर आधारित होगी, जिसे लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हिमेश रेशमिया और सूरज बड़जात्या ने फिर मिलाया हाथ
पारिवारिक फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक-निर्माता सूरज बड़जात्या इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं। खबर है कि संगीतकार हिमेश रेशमिया भी इस फिल्म से जुड़ गए है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News