Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

कोलकाता में बांग्लादेश उप उच्चायोग तक हिंदू संगठनों का मार्च, ज्ञापन सौंपा

हिंदू संहति के कार्यकर्ताओं ने सियालदह से मार्च निकालते हुए बांग्लादेश उप उच्चायोग कार्यालय तक जाने की कोशिश की और वहां एक प्रतिनिधिमंडल के जरिए छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

26 Dec 2025

कोलकाता में बांग्लादेश उप उच्चायोग तक हिंदू संगठनों का मार्च, ज्ञापन सौंपा

कोलकाता। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों के विरोध में कोलकाता में शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। हिंदू संहति के कार्यकर्ताओं ने सियालदह से मार्च निकालते हुए बांग्लादेश उप उच्चायोग कार्यालय तक जाने की कोशिश की और वहां एक प्रतिनिधिमंडल के जरिए छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

संगठन के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उप उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात की। ज्ञापन में मयमनसिंह में 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास की हत्या के दोषियों को कड़ी सजा देने, घटना के समय लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों तथा उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

हिंदू संहति की सलाहकार समिति के सदस्य रजत राय ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग रखी कि हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ अफवाह फैलाने वालों पर बांग्लादेश सरकार सख्त कार्रवाई करे, क्योंकि ऐसी अफवाहों से हिंसा भड़क रही है। धार्मिक असहिष्णुता फैलाने वाले और अन्य धर्मों के अनुयायियों को हिंसा के लिए उकसाने वाले अंशों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के मुताबिक, उप उच्चायोग के अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि सभी मांगों को बांग्लादेश सरकार तक पहुंचाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। उप उच्चायोग कार्यालय के आसपास बैरिकेड लगाए गए और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया, ताकि प्रदर्शनकारी परिसर तक न पहुंच सकें।

मार्च जब बेकबागान स्थित कार्यालय से कुछ दूरी पर रोका गया तो प्रदर्शनकारियों ने एजेसी बोस रोड पर धरना शुरू कर दिया। बाद में तीन सदस्यों को ही अधिकारियों से मिलने की अनुमति दी गई। यह 23 दिसंबर के बाद दूसरा मौका था जब किसी हिंदू संगठन ने उप उच्चायोग तक मार्च करने की कोशिश की। इससे पहले बंगीय हिंदू जागरण मंच के प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे और कई प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी हुई थी।

इस बीच, नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी भी शुक्रवार को विभिन्न हिंदू संगठनों के नेताओं के साथ उप उच्चायोग के अधिकारी से मुलाकात करने वाले हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में बांग्लादेश उप उच्चायोग तक हिंदू संगठनों का मार्च
हिंदू संहति के कार्यकर्ताओं ने सियालदह से मार्च निकालते हुए बांग्लादेश उप उच्चायोग कार्यालय तक जाने की कोशिश की और वहां एक प्रतिनिधिमंडल के जरिए छह सूत्री मांग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News