Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

हिरेन और ऋतिका की 'भाईफोंटा' वाली तस्वीर वायरल, पहली पत्नी अनिंदिता का तीखा हमला

इस पूरे ड्रामे के केंद्र में मौजूद हिरेन चट्टोपाध्याय ने फिलहाल मौन धारण कर रखा है

23 Jan 2026

हिरेन और ऋतिका की 'भाईफोंटा' वाली तस्वीर वायरल, पहली पत्नी अनिंदिता का तीखा हमला

कोलकाता। भाजपा विधायक और बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता हिरेन चट्टोपाध्याय की निजी जिंदगी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी कथित दूसरी पत्नी ऋतिका गिरी के खुलासे के बाद अब एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इस पूरे विवाद को बेहद असहज मोड़ दे दिया है। साल 2021 की एक तस्वीर में ऋतिका, हिरेन को भाई मानकर भाईफोंटा (भाई दूज) की रस्म निभाती दिख रही हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही हिरेन की पहली पत्नी अनिंदिता चट्टोपाध्याय ने नैतिकता और दावों की सत्यता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अनिंदिता चट्टोपाध्याय ने इस तस्वीर को सार्वजनिक करते हुए दावा किया कि यह नवंबर 2021 की है, जब ऋतिका हिरेन के खडग़पुर स्थित आवास पर आई थीं। 
अनिंदिता ने तंज कसते हुए पूछा कि अगर 2021 में ऋतिका ने हिरेन को भाई मानकर तिलक लगाया था, तो फिर 5 साल से प्रेम संबंध होने का दावा कैसे सही हो सकता है? उन्होंने इस घटनाक्रम को सामाजिक और नैतिक रूप से शर्मनाक करार दिया है। अनिंदिता के अनुसार, हिरेन के साथ उनका रिश्ता पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि साल 2024 में दोनों साथ में विदेश यात्रा पर गए थे। यात्रा के दौरान जब ऋतिका का नाम सामने आया, तो हिरेन ने अनिंदिता से कहा था कि वह लड़की उन्हें धमका रही है। 
अनिंदिता ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों से उन पर और उनकी बेटी पर गंभीर मानसिक अत्याचार किया गया है, जिसके बावजूद उन्होंने परिवार की मर्यादा के लिए चुप्पी साधे रखी थी। विवाद तब शुरू हुआ जब बुधवार रात ऋतिका गिरी ने सोशल मीडिया पर शादी का दावा करते हुए हिरेन के साथ तस्वीरें साझा की थीं। हालांकि, इस पोस्ट ने जितनी तेजी से सुर्खियां बटोरीं, उतनी ही तेजी से इसे हटा भी लिया गया। 
ऋतिका के दावों और अब सामने आई भाईफोंटा वाली तस्वीर ने हिरेन की मुश्किलों को दोगुना कर दिया है।  इस पूरे ड्रामे के केंद्र में मौजूद हिरेन चट्टोपाध्याय ने फिलहाल मौन धारण कर रखा है। न तो वह मीडिया के सामने आ रहे हैं और न ही किसी भी पक्ष के आरोपों पर सफाई दे रहे हैं। खडग़पुर से विधायक हिरेन की यह चुप्पी राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि विपक्षी दल इस व्यक्तिगत विवाद को मुद्दा बनाने की ताक में हैं।  रिश्तों का यह त्रिकोण अब केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं रह गया है, बल्कि इसमें नैतिकता, कानून और राजनीतिक साख का सवाल भी जुड़ गया है। अब देखना यह होगा कि हिरेन अपनी चुप्पी कब तोड़ते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हिरेन और ऋतिका की 'भाईफोंटा' वाली तस्वीर वायरल
इस पूरे ड्रामे के केंद्र में मौजूद हिरेन चट्टोपाध्याय ने फिलहाल मौन धारण कर रखा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News