Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'120 बहादुर' का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पूरे देश के रक्षा थिएटर्स में होगी स्क्रीनिंग

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म को देशभर के 800 से अधिक रक्षा सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है, जबकि फरहान के साथ अभिनेत्री राशि खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

17 Nov 2025

'120 बहादुर' का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पूरे देश के रक्षा थिएटर्स में होगी स्क्रीनिंग

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर अपनी आगामी युद्ध-नाटक फिल्म '120 बहादुर' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म भारत के डिफेंस थिएटर नेटवर्क में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बनकर एक ऐतिहासिक कदम साबित होने जा रही है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म को देशभर के 800 से अधिक रक्षा सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है, जबकि फरहान के साथ अभिनेत्री राशि खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

सैनिकों और उनके परिवारों तक पहुंचेगी फिल्म

'120 बहादुर' को विशेष रूप से सेना के जवानों और उनके परिवारों तक पहुंचाने के लिए व्यापक पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है। यह पहल दूर-दराज की चौकियों पर तैनात सैनिकों तक सिनेमा पहुंचाने की अनोखी कोशिश है। पिक्चरटाइम के संस्थापक और सीईओ सुशील चौधरी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सेवारत जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के मनोरंजन की पहुंच बढ़ाना है। वर्तमान में भारत में केवल लगभग 30% सैनिकों को ही रक्षा सिनेमाघरों तक पहुंच मिल पाती है, जिसे बढ़ाने की दिशा में यह फिल्म महत्वपूर्ण साबित होगी।

'120 बहादुर' की कहानी

फिल्म रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना के 120 वीर जवानों ने अदम्य साहस का प्रदर्शन किया था। फरहान अख्तर और राशि खन्ना के अलावा फिल्म में एजाज खान, दिग्विजय प्रताप, विवान भटेना, धनवीर सिंह, अंकित सिवाच, स्पर्श वालिया, आशुतोष शुक्ला सहित कई कलाकार नजर आएंगे। रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और अमित चंद्रा द्वारा निर्मित '120 बहादुर' 21 नवंबर को देश और दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'120 बहादुर' का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पूरे देश के रक्षा थिएटर्स
एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म को देशभर के 800 से अधिक रक्षा सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन रजनी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News