Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नई तकनीक के साथ फिर दौड़ेगी ऐतिहासिक ट्राम : अर्जुन सिंह  

उन्होंने कटाक्ष किया कि भाजपा ने बिना किसी दरवाजे के सहारे ही तृणमूल का राजनीतिक सफाया कर दिया

11 Jun 2026

नई तकनीक के साथ फिर दौड़ेगी ऐतिहासिक ट्राम : अर्जुन सिंह  

कोलकाता। नवनियुक्त श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने राज्य की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नई तकनीक के समावेशन के साथ ऐतिहासिक पहचान रही ट्राम सेवा को फिर से पटरियों पर उतारने की योजना पर काम कर रही है। इससे विरासत के संरक्षण के साथ आधुनिक परिवहन सुविधाएं भी मिल सकेंगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में सरकारी बसों की कोई कमी नहीं है, बल्कि पूर्ववर्ती सरकार के समय उचित रखरखाव न होने से बड़ी संख्या में बसें कबाड़ हो गईं। नई सरकार इन बसों के कायाकल्प और संचालन पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके साथ ही नए चालकों की भर्ती की जाएगी, जिससे अधिक रूटों पर बसें चलाकर आम जनता को आवागमन में राहत दी जा सके। 
राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए अर्जुन सिंह ने तृणमूल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तृणमूल नेतृत्व लंबे समय तक यह शेखी बघारता रहा कि यदि उनकी पार्टी का 'दरवाजा' खोल दिया गया तो भाजपा समाप्त हो जाएगी, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट साबित हुई है। उन्होंने कटाक्ष किया कि भाजपा ने बिना किसी दरवाजे के सहारे ही तृणमूल का राजनीतिक सफाया कर दिया। तृणमूल के मौजूदा संकट का जिक्र करते हुए मंत्री ने दावा किया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि पहले ही उसका साथ छोड़ चुके हैं। अब स्थिति यह हो गई है कि अकेले बचे कल्याण बनर्जी ने भी ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है, जो तृणमूल के भीतर चरम पर पहुंचे असंतोष को बयां करता है। 
उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य की नई सरकार जनता के परिवर्तन वाले जनादेश के अनुरूप विकास, रोजगार और बेहतर परिवहन व्यवस्था के साथ बंगाल की तस्वीर बदलेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नई तकनीक के साथ फिर दौड़ेगी ऐतिहासिक ट्राम : अर्जुन सिंह  
उन्होंने कटाक्ष किया कि भाजपा ने बिना किसी दरवाजे के सहारे ही तृणमूल का राजनीतिक सफाया कर दिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News