Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

हनी सिंह ने हाई कोर्ट को बताया, मार्च 2025 में हुए कॉन्सर्ट में ‘वॉल्यूम 1’ गाना नहीं गाया

नामक गीत 01 मार्च 2025 को इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में हुए कॉन्सर्ट के दौरान नहीं गाया था। इस सूचना के बाद जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव ने हनी सिंह को इस संबंध में हलफनामा देने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 19 मई को होगी।

07 May 2026

हनी सिंह ने हाई कोर्ट को बताया, मार्च 2025 में हुए कॉन्सर्ट में ‘वॉल्यूम 1’ गाना नहीं गाया

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर हनी सिंह ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उन्होंने 'वॉल्यूम 1' नामक गीत 01 मार्च 2025 को इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में हुए कॉन्सर्ट के दौरान नहीं गाया था। इस सूचना के बाद जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव ने हनी सिंह को इस संबंध में हलफनामा देने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 19 मई को होगी।

सुनवाई के दौरान गुरुवार को हनी सिंह की ओर से पेश वकील राजशेखर राव ने कहा कि ये कलंक खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की कोर्ट में भी एक केस दर्ज कराया गया है जिसमें हनी सिंह ने कहा है कि उन्होंने गाना नहीं गाया था। तब कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने कहा है कि 01 मार्च 2025 को इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में ये गाना गाया गया था। तब राजशेखर राव ने कहा कि ऐसा इवेंट हुआ ही नहीं था। तब कोर्ट ने कहा कि आप इस संबंध में हलफनामा दाखिल कीजिए। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 मई को करने का आदेश दिया।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2 अप्रैल को इस गीत को सभी प्लेटफार्म्स से हटाने का आदेश दिया था। जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव की बेंच ने कहा था कि उन्होंने यह गाना सुना और यह उन दुर्लभ मामलों में से एक है जिसने अदालत की अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर दिया है।

कोर्ट ने सोशल मीडिया समेत सभी प्लेटफार्म्स को निर्देश दिया था कि वो ये सुनिश्चित करें कि गाने का अंश भी किसी सार्वजनिक प्लेटफार्म पर उपलब्ध न हो। कोर्ट ने कहा था कि ये गाना अश्लील है और ये महिलाओं के लिए अपमानजनक है। गाने में महिलाओं को एक वस्तु की तरह पेश किया जा रहा है। इस गाने में कोई कलात्मक या सामाजिक मूल्य नहीं है। कोर्ट ने कहा था कि कोई भी सभ्य समाज इस गाने को डिजिटल प्लेटफार्म पर चलने की अनुमति नहीं दे सकता है।

जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव ने कहा था कि हाल ही में उन्होंने एक कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह के गाने के कुछ हिस्से को सुना। उसके बाद कोर्ट ने हनी सिंह और बादशाह को नोटिस जारी किया था और उन्हें ये गाना हर प्लेटफार्म से हटाने का आदेश दिया।

याचिका हिन्दू शक्ति दल नामक संगठन ने दायर की थी। वॉल्यूम 1 एक विवादित गाना है जिसे हनी सिंह ने दो दशक पहले रिलीज किया था। इस गाने से काफी लोकप्रियता हासिल की थी लेकिन महिलाओं को लेकर इस गाने के खिलाफ विरोध भी हुआ था। इस गाने के खिलाफ कई स्थानों पर शिकायतें भी दर्ज करायी गई थीं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हनी सिंह ने हाई कोर्ट को बताया, मार्च 2025 में हुए कॉन्सर्ट
नामक गीत 01 मार्च 2025 को इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में हुए कॉन्सर्ट के दौरान नहीं गाया था। इस सूचना के बाद जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव ने हनी सिंह को इस संबंध में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News