Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

हॉकी इंडिया 11 से 20 मई तक लगाएगा सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर

हॉकी इंडिया आगामी टूर्नामेंट की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए 11 से 20 मई तक सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर लगाएगा। यह शिविर इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि टीम एफआईएच नेशंस कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के एक्सपोजर टूर पर जाएगी। यह कप 15 से 21 जून तक न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में होगा।

10 May 2026

हॉकी इंडिया 11 से 20 मई तक लगाएगा सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया आगामी टूर्नामेंट की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए 11 से 20 मई तक सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर लगाएगा। यह शिविर इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि टीम एफआईएच नेशंस कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के एक्सपोजर टूर पर जाएगी। यह कप 15 से 21 जून तक न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में होगा।

आने वाले कैंप के बारे में मुख्य कोच मारिजने ने रविवार को कहा, “यह ऑस्ट्रेलिया के हमारे आगामी दौरे से पहले एक छोटा कैंप होगा। इस कैंप का मुख्य फोकस खेल के फिटनेस पहलुओं पर होगा और उनमें सुधार करना होगा। हम इस मामले में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और एक टीम के तौर पर अगला कदम उठाना चाहते हैं।”

यह कैंप इस साल के अंत में होने वाले अहम मुकाबलों से पहले अपनी ताकत का आकलन करने का मौका देगा। इन मुकाबलों में 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाला एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप-2026 और 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होने वाले 2026 एशियाई खेल शामिल हैं।

इस कैंप का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि एफआईएच नेशंस कप का विजेता 2026–27 एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए सीधे तौर पर क्वालिफाई कर लेगा। इसके अलावा 2026–27 एफआईएच हॉकी प्रो लीग का विजेता एलए 2028 ओलंपिक्स के लिए सीधे तौर पर क्वालिफाई कर लेगा।

आने वाले कैंप में वही 31 खिलाड़ी शामिल होंगे, जो अप्रैल में मुख्य कोच सजोर्ड मारिजने की देखरेख में हुए पिछले राष्ट्रीय कैंप का हिस्सा थे। यह टीम की तैयारी का एक और अहम चरण होगा, जिसमें मुख्य रूप से खिलाड़ियों के तालमेल को मजबूत करने, फिटनेस के स्तर को बेहतर बनाने और खेल के रणनीतिक पहलुओं को और निखारने पर जोर दिया जाएगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम का 31 सदस्यीय सीनियर राष्ट्रीय कोचिंग शिविर

गोलकीपर

1. सविता, 2.माधुरी किंडो, 3. बिचू देवी खारीबाम, 4. बंसारी सोलंकी

डिफेंडर्स

5. निक्की प्रधान, 6. इशिका चौधरी, 7. ज्योति सिंह, 8. लालथंतलुंगी, 9. ज्योति, 10. उदिता, 11. शिल्पी डबास

मिडफील्डर्स

12. सुशीला चनु, 13. मनीषा चौहान, 14. वैष्णवी फाल्के, 15. साक्षी राणा, 16. सुनेलिता टोप्पो, 17. सलीमा टेटे, 18. नेहा, 19. इशिका

फारवर्ड

20. दीपिका सोरेंग, 21. रुतजा दादासो, 22. बलजीत कौर, 23. नवनीत कौर, 24. दीपिका, 25. अन्नु, 26. ब्यूटी डुंगडुंग, 27. हिना बानो, 28. सोनम, 29. लालरेमसियामी, 30. मुमताज खान, 31. संगीता कुमारी

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हॉकी इंडिया 11 से 20 मई तक लगाएगा सीनियर महिला राष्ट्रीय कोच
हॉकी इंडिया आगामी टूर्नामेंट की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए 11 से 20 मई तक सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर लगाएगा। यह शिविर इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News