Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने और घुसपैठियों को बाहर निकालने की भरी हुंकार

मौके पर गृह मंत्री ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के दस किलोमीटर की परिधि में अवैध अतिक्रमण और घुसपैठियों पर निशाना साधा। उन्होंने ऐलान किया कि सीमा से दस किमी के अंदर तक के अवैध अतिक्रमण को खत्म कर घुसपैठियों को देश से बाहर किया जायेगा। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि एक एक घुसपैठियों को बाहर निकालने को लेकर वे दृढ़ संकल्पित हैं।घुसपैठियों को बाहर निकालने के बाद ही वे वोट मांगेंगे।

26 Feb 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने और घुसपैठियों को बाहर निकालने की भरी हुंकार

अररिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय सीमांचल के दौरे पर हैं। गृह मंत्री किशनगंज के बाद दौरे के दूसरे दिन अररिया के सिकटी प्रखंड में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 52 वीं बटालियन के लेटी स्थित बॉर्डर आउट पोस्ट पहुंचे। जहां करोड़ों की लागत से बने भवन का लोकार्पण किया।

मौके पर गृह मंत्री ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के दस किलोमीटर की परिधि में अवैध अतिक्रमण और घुसपैठियों पर निशाना साधा। उन्होंने ऐलान किया कि सीमा से दस किमी के अंदर तक के अवैध अतिक्रमण को खत्म कर घुसपैठियों को देश से बाहर किया जायेगा। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि एक एक घुसपैठियों को बाहर निकालने को लेकर वे दृढ़ संकल्पित हैं।घुसपैठियों को बाहर निकालने के बाद ही वे वोट मांगेंगे।

उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना एक बड़ी ी चुनौतीहै। केन्द्र-राज्य सरकार के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों के तालमेल से कार्य योजना तैयार कर उसे मूर्तरूप प्रदान करने के काम करेंगे। उन्होंने सीमा सुरक्षा प्रबंधन के तहत सीमा से दस किलोमीटर के अंदर के अवैध अतिक्रमण को हटाने को पहली प्राथमिकता करार दिया। उन्होंने घुसपैठियों के कारण हो रहे जनसांख्यिकी बदलाव को देश की संस्कृति और डेमोग्राफी के लिए चिंता का विषय बताया।

अमित शाह ने कहा कि जनसंख्यायिकी परिवर्तन पर उच्च स्तरीय समिति बनाकर सीमांत क्षेत्र, बल्कि पूरे देश की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने स्वीकार किया कि सबसे अधिक जनसांख्यिकी बदलाव पश्चिम बंगाल के साथ बिहार और झारखंड में हुआ है।उन्होंने कहा कि इसकी रोकथाम के लिए सीमा सुरक्षा के तहत अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कंटीले तार और बाड लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के दौरान जो हमने वादा किया था कि सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे, उसके हर हाल में पूरा करेंगे।

गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर भारत नेपाल सीमा से लेकर हेलिपैड, लेटी बीओपी कैम्प पर भारी संख्या में बिहार पुलिस के जवान और दंडाधिकारी के साथ के एसएसबी,सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इससे पहले लेटी पहुंचने पर गृह मंत्री का स्वागत डीएम विनोद दूहन,एसपी जितेन्द्र कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,सांसद प्रदीप कुमार सिंह,विधायक विजय कुमार मंडल सहित एसएसबी और केंद्रीय पुलिस बल के अधिकारियों आदि ने उनका स्वागत बुके और अंगवस्त्र प्रदान कर किया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने
मौके पर गृह मंत्री ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के दस किलोमीटर की परिधि में अवैध अतिक्रमण और घुसपैठियों पर निशाना साधा। उन्होंने ऐलान किया कि सीमा से दस किमी के अ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News