Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, सीमा सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों और विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। 17 से 19 जुलाई तक चलने वाले इस दौरे में सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति उनकी प्राथमिकता में रहेगी।

17 Jul 2026

पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, सीमा सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों और विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

सिलीगुड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। 17 से 19 जुलाई तक चलने वाले इस दौरे में सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति उनकी प्राथमिकता में रहेगी। इस दौरान वे उत्तर बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करने के साथ ही कोलकाता में कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

दौरे के दूसरे दिन 18 जुलाई को गृह मंत्री उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित जुमागाछ सीमा चौकी (बॉर्डर पोस्ट) का दौरा करेंगे। यहां वे भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे तथा सीमा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा से जुड़े मौजूदा हालात, चुनौतियों और निगरानी तंत्र की भी समीक्षा की जाएगी।

इस अवसर पर सीमा सुरक्षा से संबंधित कई आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी प्रस्तावित है। गृह मंत्री सीमा क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े कार्यों की प्रगति का भी जायजा लेंगे।

अमित शाह अपने दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सीमा प्रबंधन, घुसपैठ की रोकथाम, तस्करी पर नियंत्रण तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सीमा सुरक्षा बल और अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी इसमें शामिल होंगे।

गृह मंत्री हाल ही में लागू तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के क्रियान्वयन की भी समीक्षा करेंगे। बैठक में इन कानूनों के प्रभावी अनुपालन, पुलिस एवं प्रशासनिक तैयारियों तथा राज्यों में इनके कार्यान्वयन की स्थिति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण प्रणाली की प्रगति को लेकर भी अधिकारियों के साथ अलग समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।

दौरे के अंतिम दिन 19 जुलाई को गृह मंत्री कोलकाता में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।

इसके बाद अमित शाह कोलकाता स्थित नेशनल लाइब्रेरी में ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड्स’ का उद्घाटन करेंगे। साथ ही विश्व बंगला कन्वेंशन सेंटर में अमूल डेयरी प्लांट की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना को राज्य में डेयरी क्षेत्र के विकास, निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, सीमा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। 17 से 19 जुलाई तक चलने वाले इस दौरे में सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, नए आपराधिक क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News