Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

गंगासागर स्नान के बाद कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, समान नागरिक संहिता की आवश्यकता पर जोर

इसके बाद अमित शाह कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी इंद्रनील खां के समर्थन में एक विशाल रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

27 Apr 2026

गंगासागर स्नान के बाद कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, समान नागरिक संहिता की आवश्यकता पर जोर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धार्मिक आस्था और राजनीतिक कार्यक्रमों के साथ अपने दिन की शुरुआत की। सुबह वे गंगासागर पहुंचे। यहां उन्होंने सागर में स्नान करने के बाद कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना की और देश व राज्य की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।

इसके बाद अमित शाह कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी इंद्रनील खां के समर्थन में एक विशाल रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि राज्य में सरकार बनने जा रही है। साथ ही उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि देश में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए और चार विवाह जैसी प्रथा समाप्त होनी चाहिए।

अमित शाह ने यह भी कहा कि अब तक चुनाव के दौरान किसी बड़ी हिंसा की घटना सामने नहीं आई है और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राज्य की जनता भाजपा को सत्ता में लाएगी।

उल्लेखनीय है कि, राज्य में दूसरे चरण का मतदान बुधवार को होना है और सोमवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गंगासागर स्नान के बाद कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का रोड
इसके बाद अमित शाह कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी इंद्रनील खां के समर्थन में एक विशाल र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News