Please wait

भारत-पाक टेंशन के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा कदम, राज्यों को मॉकड्रिल करने के निर्देश

पिछली बार ऐसा अभ्यास 1971 में किया गया था, जिस साल भारत और पाकिस्तान के बीच दो मोर्चों पर युद्ध हुआ था। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों को भेजे गए निर्देश में निम्नलिखित तरह के मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए गए हैं-

05 May 2025

भारत-पाक टेंशन के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा कदम, राज्यों को मॉकड्रिल करने के निर्देश

भारत-पाक तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने बड़ा कदम उठाते हुए कई राज्यों को मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, MHA से जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि राज्य 7 मई को सुचारू तरीके से नागरिक सुरक्षा को सुनिश्चित कराने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए इस आदेश का समय काफी अहम है क्योंकि ये आदेश ऐसे समय में जारी किया गया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है और कभी भी जंग छिड़ने जैसा माहौल है।

पिछली बार ऐसा अभ्यास 1971 में किया गया था, जिस साल भारत और पाकिस्तान के बीच दो मोर्चों पर युद्ध हुआ था। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों को भेजे गए निर्देश में निम्नलिखित तरह के मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए गए हैं-

1. हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन करना।

2. शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों, छात्रों आदि को प्रशिक्षण देना।

3. हमले की स्थिति में कैसे बचें? उसके उपायों के बारे में लोगों को बताना और प्रशिक्षण देना।

4. महत्वपूर्ण संयंत्रों/प्रतिष्ठानों को युद्ध के समय में हमले से पहले बचाने और संरक्षित करने की कोशिश करना।

5. निकासी योजना का अद्यतनीकरण और उसका पूर्वाभ्यास करना।

बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई किस्म के सख्त कदम उठाए हैं, जिसके बाद से दोनों केशों के बीच तनातनी बरकरार है। पाकिस्तान को इस बात का डर सता रहा है कि भारत कभी भी उस पर हमला कर सकता है। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले के दोषियों और उसके आकाओं को मिट्टी में मिलाने की कसम खाई है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत-पाक टेंशन के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा कदम, राज्यों को म
पिछली बार ऐसा अभ्यास 1971 में किया गया था, जिस साल भारत और पाकिस्तान के बीच दो मोर्चों पर युद्ध हुआ था। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों को भेजे गए निर्देश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News