Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हरिदेवपुर में खौफनाक वारदात, मछली बाजार से मिला युवक का खून से लथपथ शव

एक अनुमान है कि किसी पुराने विवाद में उसकी जान गई होगी

01 Sep 2025

हरिदेवपुर में खौफनाक वारदात, मछली बाजार से मिला युवक का खून से लथपथ शव

कोलकाता। हफ्ते की शुरुआत ही खून-खराबे से हुई। सोमवार सुबह हरीदेवपुर के कबरडांगा मछली बाजार से एक अज्ञात युवक का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। मृतक का सिर किसी भारी वस्तु से बुरी तरह कुचल दिया गया था। चारों ओर खून फैला हुआ था। यह दृश्य देखकर सुबह-सुबह बाजार में हड़कंप मच गया। सुबह जब व्यापारी दुकान खोलने आए, तो उन्होंने बाजार के बीचों-बीच युवक का खून से सना शव देखा। तुरंत पुलिस को खबर दी गई। सूचना मिलते ही हरीदेवपुर थाने की पुलिस और लालबाजार की हॉमिसाइड ब्रांच मौके पर पहुंची। जांच के लिए स्निफर डॉग भी बुलाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को उन्होंने पहले भी इलाके में देखा था। वह अक्सर बोतल बीनने का काम करता था। कुछ लोगों का अनुमान है कि वह वैन चलाकर भी जीविका चलाता था, क्योंकि पुलिस को पास ही से एक साइकिल वैन भी बरामद हुई। हालांकि, अब तक उसकी पहचान पूरी तरह से नहीं हो सकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक के पूरे शरीर पर चोट के कई निशान हैं। सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया, वहीं पीछे धारदार हथियार से भी चोट के निशान मिले हैं। इससे आशंका है कि युवक की हत्या की गई है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए एम.आर बांगुर अस्पताल भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। 
घटना के रहस्य से पर्दा उठाने के लिये पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है साथ ही बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कबरडांगा बाजार हरीदेवपुर थाने से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर है। इतनी नजदीकी में हत्या होने से इलाके में डर और दहशत का माहौल है।  स्थानीय लोगों का मानना है कि मृतक साधारण वैन चालक या कबाड़ी का काम करने वाला था। ऐसे व्यक्ति की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की गई, यह सवाल अब भी बड़ा रहस्य बना हुआ है। एक अनुमान है कि किसी पुराने विवाद में उसकी जान गई होगी। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मछली बाजार से मिला युवक का खून से लथपथ शव
एक अनुमान है कि किसी पुराने विवाद में उसकी जान गई होगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News