Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मप्र के सीधी में भीषण सड़क हादसा, प्रयागराज जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत

सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें काे इलाज के लिए गांधी अस्पताल, रीवा और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खाई 30 फीट से ज्यादा गहरी है। गनीमत रही है कि पत्थर और पेड़ों की वजह से गाड़ी 12 फीट से नीचे जाकर अटक गयी, नहीं तो और लोगों की जान जा सकती थी।

17 Feb 2025

मप्र के सीधी में भीषण सड़क हादसा, प्रयागराज जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां महकुंभ जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लाेगाें की मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें काे इलाज के लिए गांधी अस्पताल, रीवा और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खाई 30 फीट से ज्यादा गहरी है। गनीमत रही है कि पत्थर और पेड़ों की वजह से गाड़ी 12 फीट से नीचे जाकर अटक गयी, नहीं तो और लोगों की जान जा सकती थी।

हादसा रविवार-सोमवार की देर रात करीब 2 बजे मूड़ा पहाड़ पर हुआ। सभी लोग सिंगरौली के जयंत से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। जैतपुर गांव से दो गाड़ियों में 13 लोग प्रयागराज के लिए निकले थे। इनमें एक गाड़ी में आठ और दूसरी में पांच लोग सवार थे। इस दौरान आठ सवारी वाली तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। स्थानीय ग्रामीणों को साेमवार सुबह करीब 5 बजे हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अन्य 2 ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल सीधी में दम तोड़ दिया है। वहीं 4 घायलों इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर चारों शवों को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। अमीलिया थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को पहले सीधी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से सुबह करीब 8 बजे रीवा रेफर कर दिया गया। मरने वाले सभी दोस्त थे। सभी की उम्र 22 से 30 साल थी। जैतपुर गांव से रात में प्रयागराज के लिए निकले थे। मरने वालों में संदीप साहू कोल माइंस और प्रमोद यादव एनटीपीसी में नौकरी करते थे। रमाकांत साहू का एनसीएल में इंटरव्यू हो गया था। अगले दो महीने में वह जॉइन करने वाला था।

हादसे में इनकी मौत हुई-

संदीप उर्फ सोनू साहू

प्रमोद यादव

रमाकांत साहू

सुजीत यादव

हादसे में ये लोग घायल हुए-

नीरज कुमार वैश्य (23)

कृष्णा वैश्य (26) पिता श्याम बिहारी वैश्य, जयंत

कृष्णा साहू पिता छद्धारीलाल साहू

प्रदीप साहू (ड्राइवर)

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मप्र के सीधी में भीषण सड़क हादसा, प्रयागराज जा रही बोलेरो खा
सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें काे इलाज के लिए गांधी अस्पताल, रीवा और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खाई 30 फीट से ज्यादा गहरी है। गन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News