Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

उप्र के बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, दो नेपाली युवकों की मौत, तीन घायल

ये सभी लाेग पंजाब के मोहाली से भैया दूज मनाने के लिए नेपाल अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमाार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

02 Nov 2024

उप्र के बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, दो नेपाली युवकों की मौत, तीन घायल

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में शनिवार काे एक सड़क हादसे में दाे नेपाली युवकाें की मौत हो गई जबकि तीन लाेग घायल हैं। ये सभी लाेग पंजाब के मोहाली से भैया दूज मनाने के लिए नेपाल अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमाार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पचपेड़वा थाना क्षेत्र स्थित रामनगर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर शनिवार सुबह बढ़नी की तरफ से आ रही रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। रोडवेज बस सड़क से नीचे खाई में उतर गई। इससे बस यात्रियाें और कार सवार लाेग चीख-पुकार करने लग गए।हालांकि बस सवार लाेगाें काे चाेटें नहीं आईं। आसपास के लाेगाें ने हादसे की सूचना पुलिस काे दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, कार को काटकर घायल दिनेश बेलबासे को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि कार सवार अनिल सपकोरा की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार टेक बहादुर, उनकी पत्नी धनकला और कुमार मधु बेलबासे घायल हो गए। नाजुक हालत में टेक बहादुर और धनकला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह ने बताया कि कार सवार सभी लाेग मोहाली, पंजाब से अपने घर नेपाल भैया दूज मनाने जा रहे थे, तभी हादसे के शिकार हो गये। बस में लाेग बाल-बाल बच गए। किसी को चोटें नहीं आई हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उप्र के बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, दो नेपाली युवकों की मौ
ये सभी लाेग पंजाब के मोहाली से भैया दूज मनाने के लिए नेपाल अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमाार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News