Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बैंड-ताशा पार्टी के सात सदस्यों की मौत, एक गंभीर; आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-23 किया जाम

दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-23 जाम कर दिया और सड़क सुरक्षा संबंधी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

26 Jun 2026

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बैंड-ताशा पार्टी के सात सदस्यों की मौत, एक गंभीर; आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-23 किया जाम

रामगढ़। रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर बारलोंग के समीप गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-23 जाम कर दिया और सड़क सुरक्षा संबंधी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

पुलिस के अनुसार, बलसगरा के दो लोग और मरांगमरचा गांव के बैंड-ताशा पार्टी के सदस्य एक कार्यक्रम के सिलसिले में सवारी वाहन से मरांगमरचा पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वाहन में छह अन्य सदस्यों को लेकर सभी बलसगरा लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कोयला लदे एक ट्रक ने ओवरटेक करने के क्रम में सवारी वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों, रजरप्पा थाना पुलिस तथा आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया।

रामगढ़ सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल लाए गए आठ घायलों में से सात को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे रिम्स, रांची रेफर किया गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े पिंटू ने बताया कि वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। इनमें दो लोग बलसगरा तथा छह लोग मरांगमरचा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, सभी मृतकों की औपचारिक शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आलोक रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक के गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में आकर सवारी वाहन को टक्कर मारने की बात सामने आई है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

घटना के बाद मृतकों के परिजनों 6प्रदर्शनकारियों ने सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट की स्थापना, डिवाइडर निर्माण, सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा दुर्घटना-रोधी स्थायी उपायों की मांग की।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीपीओ अनूप रंजन, हेडक्वार्टर डीएसपी अकरम रज्जा, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। प्रशासन ग्रामीणों से वार्ता कर जाम समाप्त कराने और स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।--

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बैंड-ताशा पार्टी के सात सदस्यों
दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-23 जाम कर दिया और सड़क सुरक्षा संबंधी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News