Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ऑस्कर के मंच पर हिंदी बोलकर होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन ने भारतीय दर्शकों को किया सरप्राइज

हिंदी में उनकी स्पीच ने भारतीय दर्शकों को खासा प्रभावित किया। भारत से समारोह देख रहे लोगों को दिया गया कॉनन का बयान चर्चा में है। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। "नमस्ते, भारत के लोगों।" कॉनन ओ'ब्रायन ने कहा, "वहां सुबह हो चुकी है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि आप नाश्ता करते समय 97वें अकादमी पुरस्कार समारोह देख रहे होंगे।"

03 Mar 2025

ऑस्कर के मंच पर हिंदी बोलकर होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन ने भारतीय दर्शकों को किया सरप्राइज

अमेरिका के लॉस एंजिलस में 97वें अकादमी पुरस्कार का भव्य आगाज हो चुका है। इस बार ऑस्कर 2025 को मशहूर टॉक शो होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन होस्ट कर रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने पहली बार ऑस्कर की मेजबानी की है और अपने शानदार प्रेजेंटेशन से इतिहास रच दिया है। कॉनन ओ'ब्रायन जानते हैं कि यह शो दुनियाभर के कई देशों में लाइव देखा जा रहा है। ऐसे में उन्होंने सिर्फ इंग्लिश ही नहीं, बल्कि स्पैनिश, हिंदी, चाइनीज और कई अन्य भाषाओं में भी दर्शकों को संबोधित किया। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। ऑस्कर होस्ट कॉनन ओ ब्रायन ने अपने अनोखे अंदाज से दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लिया है।

हिंदी में उनकी स्पीच ने भारतीय दर्शकों को खासा प्रभावित किया। भारत से समारोह देख रहे लोगों को दिया गया कॉनन का बयान चर्चा में है। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। "नमस्ते, भारत के लोगों।" कॉनन ओ'ब्रायन ने कहा, "वहां सुबह हो चुकी है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि आप नाश्ता करते समय 97वें अकादमी पुरस्कार समारोह देख रहे होंगे।"

कॉनन हैं ओ'ब्रायनकॉनन ओ'ब्रायन एक अमेरिकी टेलीविजन होस्ट, हास्य अभिनेता, अभिनेता, लेखक और निर्माता हैं। कॉनन ओ'ब्रायन को 'लेट नाइट विद कॉनन ओ'ब्रायन', 'द टुनाइट शो विद कॉनन ओ'ब्रायन' और 'कॉनन' जैसे देर रात के टॉक शो की मेजबानी के लिए जाना जाता है।

इस वर्ष किस फिल्म ने सबसे अधिक पुरस्कार जीते?'अनोरा' ऑस्कर 2025 में सबसे अधिक पुरस्कार जीतने वाली फिल्म बन गई है। एक सेक्स वर्कर की कहानी पर आधारित इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित पांच श्रेणियों में ऑस्कर जीता है। इसके अलावा, मिकी मैडिसन को 'अनोरा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार दिया गया है। सीन बेकर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने यह पुरस्कार 'अनोरा' के लिए जीता।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑस्कर के मंच पर हिंदी बोलकर होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन ने भारतीय दर
हिंदी में उनकी स्पीच ने भारतीय दर्शकों को खासा प्रभावित किया। भारत से समारोह देख रहे लोगों को दिया गया कॉनन का बयान चर्चा में है। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News