Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

50 हजार के विवाद में गृहिणी की निर्मम हत्या, घर के दरवाजे पर रेता गला

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है

22 Jun 2026

50 हजार के विवाद में गृहिणी की निर्मम हत्या, घर के दरवाजे पर रेता गला

हावड़ा। पैसों के लेनदेन और कर्ज के दलदल ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। हावड़ा के शिवपुर इलाके में ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। महज 50 हजार रुपये के उधार को चुकाने के विवाद में एक 40 वर्षीय गृहिणी की उनके ही घर के मुख्य दरवाजे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान भारती हाजरा के रूप में हुई है। परिजनों का सीधा आरोप है कि कुछ समय पहले लिए गए कर्ज की रकम को एकमुश्त वापस करने के लिए उन पर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था और धमकियां दी जा रही थीं, जिसके चलते इस खूनी खेल को अंजाम दिया गया। 
यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना शिवपुर के ओलाबिबीतला स्थित फास्ट बाई लेन की है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार की रात इलाके में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्ध युवकों को लगातार चक्कर काटते हुए देखा गया था। पुलिस और परिजनों के मुताबिक, इन्हीं में से एक युवक ने फोन करके भारती हाजरा को नीचे बुलाया। उस वक्त भारती घर की दूसरी मंजिल पर थीं। जैसे ही वह सीढिय़ों से उतरकर मुख्य दरवाजे पर पहुंचीं और दरवाजा खोला, घात लगाए बैठे हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। हमलावर ने मुख्य रूप से उनके गले को निशाना बनाया, जिससे वहां गहरा घाव हो गया और अत्यधिक खून बहने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
वारदात के वक्त घर पर मौजूद मृतका के पति सुब्रत हाजरा ने इस खौफनाक मंजर की दास्तां बयां की। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने किसी घरेलू जरूरत के कारण कासुंदिया शिवतला के रहने वाले एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। परिवार अपनी हैसियत के हिसाब से समय-समय पर इस कर्ज की राशि को किश्तों में चुका भी रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पूरी रकम एक साथ लौटाने का दबाव बेहद बढ़ गया था। सुब्रत के अनुसार, रविवार शाम जब एक युवक के कहने पर उनकी पत्नी नीचे गईं, तो कुछ देर बाद किसी अनहोनी की आशंका में वह भी नीचे आए। वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। भारती सीढिय़ों के पास खून से लथपथ पड़ी थीं। वह गंभीर रूप से घायल थीं और इशारों में पानी मांग रही थीं। सुब्रत ने उन्हें पानी पिलाने की कोशिश भी की, लेकिन कुछ ही पलों में भारती ने उनकी गोद में ही दम तोड़ दिया। 
घटना की भयावहता को देखते हुए सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से खून और मिट्टी के महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बाइक सवार संदिग्धों और मुख्य हमलावर की पहचान की जा सके।
शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे कर्ज के विवाद के साथ-साथ अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रहे हैं और दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। इस घटना के बाद से पूरे ओलाबिबीतला इलाके में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोग आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


50 हजार के विवाद में गृहिणी की निर्मम हत्या
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News