Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

शाहिद कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' की तारीफ करते नजर आए ऋतिक रोशन

13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है, हालांकि शुरुआती दिनों के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच ऋतिक रोशन ने फिल्म की सराहना करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

20 Feb 2026

शाहिद कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' की तारीफ करते नजर आए ऋतिक रोशन

शाहिद कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है, लेकिन कमाई की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। 13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है, हालांकि शुरुआती दिनों के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच ऋतिक रोशन ने फिल्म की सराहना करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऋतिक रोशन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि 'ओ रोमियो' की अनोखी खूबियां दर्शकों को अंततः अपनी ओर खींच ही लेती हैं। उन्होंने शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस की खास तौर पर सराहना करते हुए कहा कि इस जॉनर में वह बेहतरीन हैं। साथ ही उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस फिल्म को सिनेमाघरों में जरूर देखें। ऋतिक ने फिल्म के एक खास एक्शन सीन, गोल-गोल दौड़ने वाले सीक्वेंस को भी बेहद शानदार बताया।

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, वहीदा जलाल, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के सात दिनों में दुनियाभर में करीब 72.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 47.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शाहिद कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' की तारीफ करते नज
13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है, हालांकि शुरुआती दिनों के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच ऋतिक रोशन ने फिल्म की सर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News