Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

शालीमार स्टेशन पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप बरामद

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा जांच और चौकसी बढ़ा दी गई है

09 Apr 2026

शालीमार स्टेशन पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप बरामद

हावड़ा।  शालीमार स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नेपाली नागरिक को भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बरामद अमेरिकी डॉलर, यूरो और नेपाली मुद्रा की भारतीय बाजार में कुल कीमत करीब 23 लाख 63 हजार 800 रुपये आंकी गई है। इस बड़ी बरामदगी के बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और इस मामले के तार अंतरराष्ट्रीय तस्करी या हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पटना-शालीमार दुरंतो एक्सप्रेस जैसे ही शालीमार स्टेशन पर रुकी, जीआरपी के जवानों को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। वह व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराने लगा और वहां से निकलने की कोशिश करने लगा। संदेह के आधार पर जब उसे रोककर पूछताछ की गई, तो उसकी पहचान नेपाल निवासी इंद्र बहादुर कटवाल के रूप में हुई। जब उसके पास मौजूद बैग की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें छिपाकर रखी गई विदेशी करेंसी की गड्डियां बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान आरोपी इंद्र बहादुर ने दावा किया कि वह इस मोटी रकम के साथ कोलकाता में इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करने आया था।

हालांकि, जब पुलिस ने उससे इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा ले जाने के संबंध में वैध लाइसेंस, बैंक दस्तावेज या कस्टम क्लीयरेंस के कागज मांगे, तो वह कोई भी संतोषजनक प्रमाण पेश नहीं कर सका। बिना किसी कानूनी दस्तावेज के इतनी बड़ी रकम का परिवहन करना गैर-कानूनी होने के कारण जीआरपी ने तत्काल प्रभाव से उसे गिरफ्तार कर लिया और नकदी जब्त कर ली। आरोपी को गुरुवार को हावड़ा जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।

जांच अधिकारी अब इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह पैसा किस माध्यम से भारत लाया गया और कोलकाता में इसे किसे सौंपा जाना था। पुलिस को संदेह है कि यह किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा हो सकता है जो अवैध रूप से मुद्रा विनिमय या हवाला के कारोबार में लिप्त है। इस बीच, दक्षिण पूर्व रेलवे के खडग़पुर डिवीजन के अधिकारियों ने फिलहाल इस संवेदनशील मामले पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा जांच और चौकसी बढ़ा दी गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शालीमार स्टेशन पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप बरामद
रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा जांच और चौकसी बढ़ा दी गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News