Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

नव वर्ष पर शराब के अवैध व्यापार को देखते हुए उत्पाद विभाग की ओर से कार्रवाई तेज की गई

30 Dec 2024

भारी मात्रा में नकली  विदेशी शराब  बरामद, एक गिरफ्तार

नव वर्ष पर शराब के अवैध व्यापार को देखते हुए उत्पाद विभाग की ओर से कार्रवाई तेज की गई है। इसी क्रम में पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद किया गया है। विभाग ने छापेमारी कर 45.810 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद करते हुए इस गोरख धंधे में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मनातू बाजार निवासी पवन कुमार गुप्ता (28) के रूप में हुई है। जबकि फरार आरोपित प्रिंस कुमार और मनीष कुमार शामिल हैं।

उत्पाद विभाग की ओर से सोमवार सुबह बताया गया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के मनातू बाजार में मनीष कुमार एवं पवन कुमार गुप्ता के घर पर नकली शराब तैयार की जा रही है और उसे नव वर्ष के मौके पर खपाने की तैयारी है। सूचना के आलोक में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक अनूप प्रकाश और गृह रक्षकों के दल ने मनातू बाजार में छापेमारी की। यहां से नकली विदेशी शराब इंपीरियल ब्लू व्हिस्की एवं बी सात ब्रांड की शराब एवं भारी मात्रा में खाली बोतल बरामद हुई।

मौके से पवन कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रिंस और मनीष भागने में सफल रहे। उत्पाद विभाग ने बताया कि खाली शराब की बोतले 500 पीस बरामद की गई है। बड़े पैमाने पर शराब बनाने की तैयारी थी, लेकिन उसके पहले ही तस्करों के मंसूबे को विफल कर दिया गया। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
नव वर्ष पर शराब के अवैध व्यापार को देखते हुए उत्पाद विभाग की ओर से कार्रवाई तेज की गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News