Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

हावड़ा स्टेशन परिसर में भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की संलिप्तता है या नहीं

11 Feb 2026

हावड़ा स्टेशन परिसर में भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

हावड़ा। हावड़ा रेलवे स्टेशन के ओल्ड कॉम्प्लेक्स इलाके में सोमवार सुबह हावड़ा जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से ले जाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में तीन आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। हावड़ा जीआरपी के एसआरपी इंद्रजीत बसु ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।
जीआरपी के अनुसार, आरोपित बिहार ले जाने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब की खेप लेकर जा रहे थे। अभियान के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने उन्हें धर दबोचा और मौके से शराब जब्त की।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संजय कुमार (38), जिला भागलपुर, बिहार; सूरज कुमार (23), जिला लखीसराय, बिहार; और हर्षित राज (24), जिला लखीसराय, बिहार के रूप में हुई है।
आरोपितों के पास से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई है, जिनमें “सिग्नेचर” प्रीमियर ग्रेन व्हिस्की, “बाकार्डी” लिमोन सुपर सेलेक्ट ओरिजिनल सिट्रस रम और “ब्लेंडर्स प्राइड” अल्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग 30 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है।
मामले में हावड़ा जीआरपी थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की संलिप्तता है या नहीं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हावड़ा स्टेशन परिसर में भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की संलिप्तता है या नहीं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News