Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बेहाला में भारी बवाल : भाजपा का सभा मंच फूंका, तृणमूल पर आगजनी का आरोप

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए दोषियों की पहचान कर रही है

25 Jan 2026

बेहाला में भारी बवाल : भाजपा का सभा मंच फूंका, तृणमूल पर आगजनी का आरोप

कोलकाता। बेहाला के साखेरबाजार इलाके में रविवार को भाजपा की सभा से पहले रणक्षेत्र जैसी स्थिति बन गई। भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच हिंसक झड़प के बाद अज्ञात उपद्रवियों ने भाजपा के सभा मंच को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद डायमंड हार्बर रोड पर यातायात ठप हो गया और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। भाजपा नेता बिप्लब देव की प्रस्तावित सभा के लिए कार्यकर्ता मंच तैयार कर झंडे लगा रहे थे।

आरोप है कि टीएमसी समर्थकों ने इसमें बाधा डाली, जिसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। पार्टी ने आरोप लगाया कि तृणमूल ने हार के डर से सुनियोजित तरीके से मंच को जलाया और सभा विफल करने की कोशिश की। पलटवार करते हुए टीएमसी विधायक देबाशीष कुमार ने कहा कि भाजपा ने खुद अशांति फैलाई और उनके काउंसलर सुदीप पोल्ले के कार्यालय में तोडफ़ोड़ की।  

दमकल की एक गाड़ी ने आग बुझाई, लेकिन मंच और कुर्सियां जलकर राख हो गईं। मौके पर विधायक रत्ना चट्टोपाध्याय और देबाशीष कुमार ने पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए दोषियों की पहचान कर रही है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा का सभा मंच फूंका, तृणमूल पर आगजनी का आरोप
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए दोषियों की पहचान कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News