Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

हावड़ा स्टेशन पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, दो आरोपित गिरफ्तार

दोनों आरोपितों को हावड़ा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश कर उनकी पहचान परेड कराने की मांग की गई है

30 Mar 2026

हावड़ा स्टेशन पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, दो आरोपित गिरफ्तार

हावड़ा। जिले के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी की एक कोशिश को विफल करते हुए जीआरपी ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नूर आलम शेख (21), निवासी डोमकल, मुर्शिदाबाद और मिजारुल मंडल (26), निवासी अशोकनगर, उत्तर 24 परगना के रूप में हुई है।
सोमवार को रेल पुलिस ने बताया कि मालदह जिले के मोथाबाड़ी की निवासी मंजुरा बीबी ने सरकारी रेलवे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 25 मार्च को उनकी 16 वर्षीय बेटी अपने दोस्तों के साथ हावड़ा स्टेशन से मालदह लौटने के लिए इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर लड़की को धमकाया और बहाने से अपने साथ ले गया। वह उसे स्टेशन के पुराने परिसर से सब-वे के रास्ते बाहर ले गया, जहां पहले से मौजूद एक अन्य युवक के साथ मिलकर उसे टैक्सी में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।
आरोप है कि दोनों युवक उसे पैसे के लिए बेचने की नीयत से कहीं ले जा रहे थे। रास्ते में लड़की को संदेह हुआ कि वे असली पुलिसकर्मी नहीं हैं, जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, जिसके चलते आरोपित उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।
बाद में स्थानीय लोगों की मदद से लड़की किसी तरह वापस हावड़ा स्टेशन पहुंची, जहां जीआरपी ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिलुआ होम भेज दिया।मामले में लिखित शिकायत के आधार पर हावड़ा जीआरपी थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपितों को हावड़ा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश कर उनकी पहचान परेड कराने की मांग की गई है।
हावड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेल) इंद्रजीत बसु ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और मानव तस्करी से जुड़े किसी भी प्रयास के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हावड़ा स्टेशन पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, दो गिरफ्तार
दोनों आरोपितों को हावड़ा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश कर उनकी पहचान परेड कराने की मांग की गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News