Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

न्यूटाउन में बोरी से निकली सैकड़ों आधार कार्ड, इलाके में हड़कंप

गौरतलब है कि वोटर सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को लेकर राज्य में पहले से ही तनाव का माहौल है

19 Apr 2026

न्यूटाउन में बोरी से निकली सैकड़ों आधार कार्ड, इलाके में हड़कंप

कोलकाता। चुनावी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के न्यूटाउन में आधार कार्ड मिलने की घटना से सनसनी फैल गई। नाले के किनारे से 400 से अधिक आधार कार्ड बरामद हुए हैं। रविवार दोपहर स्थानीय लोगों ने नाले के किनारे एक संदिग्ध बोरी पड़ी देखी। बोरी खोलते ही सभी हैरान रह गए— उसमें बड़ी संख्या में आधार कार्ड भरे हुए थे। दावा किया जा रहा है कि बरामद हुए सभी कार्ड स्थानीय निवासियों के हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
रविवार दोपहर शुलनगुड़ी दक्षिणपाड़ा इलाके में कुछ बच्चे नाले के किनारे खेल रहे थे। सबसे पहले उन्हीं की नजर वहां पड़ी बोरी पर गई। खबर पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि बोरी में बड़ी मात्रा में आधार कार्ड भरे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश कार्डों पर शुलनगुड़ी दक्षिणपाड़ा का ही पता लिखा है, यानी ये कार्ड उसी इलाके के लोगों के हैं।
एक स्थानीय तृणमूल नेता ने आरोप लगाया कि बरामद हुए अधिकांश आधार कार्ड तृणमूल समर्थकों के हैं। उनका दावा है कि राजनीतिक दुश्मनी के कारण स्थानीय भाजपा समर्थित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) ने यह काम किया है।
तृणमूल नेता का आरोप है कि वोटर सूची में नाम दर्ज कराने के लिए कई लोगों ने अपने दस्तावेज शुलनगुड़ी दक्षिणपाड़ा के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा किए थे। भाजपा समर्थित बीएलओ ने चुन-चुन कर तृणमूल समर्थकों के कार्ड इकट्ठा किए और उन्हें नाले के किनारे फेंक दिया।
गौरतलब है कि वोटर सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को लेकर राज्य में पहले से ही तनाव का माहौल है। इसी बीच आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज नाले के किनारे मिलने की घटना ने इलाके में नई चिंता पैदा कर दी है।
इस मामले में तृणमूल की ओर से भाजपा समर्थित बूथ लेवल अधिकारी पर आरोप लगाए गए हैं, हालांकि भाजपा की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूटाउन में बोरी से निकली सैकड़ों आधार कार्ड, हड़कंप
गौरतलब है कि वोटर सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को लेकर राज्य में पहले से ही तनाव का माहौल है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News