Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

तूफान में सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त, बिजली सेवा ठप

खेतों में लगी फसल पूरी तरह झुक गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है

28 Mar 2026

तूफान में सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त, बिजली सेवा ठप

उत्तर दिनाजपुर। जिले के चोपड़ा ब्लॉक में शुक्रवार देर रात आए तेज तूफान और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। अचानक बदले मौसम के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज हवाओं और ओलों की मार से सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए, कई घरों की छत उड़ गई और हजारों पेड़ जड़ से उखड़ गए।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रात के समय 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली, जिसके साथ जोरदार ओलावृष्टि हुई। इस दोहरे प्रहार से सबसे ज्यादा नुकसान घिरनिगांव ग्राम पंचायत क्षेत्र में हुआ है, जहां कई परिवारों को मजबूर होकर खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी।
तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिरने से सड़कें जाम हो गई है, जिससे आवागमन बाधित हुआ है। वहीं बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह ठप हो गई है।
जानकारी के मुताबिक करीब 100 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए है, जिससे शुक्रवार रात से ही पूरे ब्लॉक में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली विभाग के कर्मचारी युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटे हुए है।
इस प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण गेहूं और मक्के की फसल बुरी तरह बर्बाद हो गई है। खेतों में लगी फसल पूरी तरह झुक गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तूफान में सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त, बिजली सेवा ठप
खेतों में लगी फसल पूरी तरह झुक गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News