Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

मेरी इच्छा है 2047 तक नेतृत्व करें PM मोदी, आज तक ऐसा नेता नहीं देखा: मुकेश अंबानी

हमारे सम्मानित और प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आज 75वां जन्मदिन है। मैं देश के कारोबारी समुदाय, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अंबानी परिवार की ओर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। मेरी इच्छा है कि वह 2047 तक देश के प्रधानमंत्री रहें, जब भारत की आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होंगे।

17 Sep 2025

मेरी इच्छा है 2047 तक नेतृत्व करें PM मोदी, आज तक ऐसा नेता नहीं देखा: मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इच्छा जाहिर की है कि पीएम नरेंद्र मोदी 2047 तक देश का नेतृत्व करते रहें। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही। मुकेश अंबानी ने कहा कि आज हम भारतवासियों के लिए लिए पर्व का दिन है। हमारे सम्मानित और प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आज 75वां जन्मदिन है। मैं देश के कारोबारी समुदाय, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अंबानी परिवार की ओर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। मेरी इच्छा है कि वह 2047 तक देश के प्रधानमंत्री रहें, जब भारत की आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होंगे।

मुकेश अंबानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पहले गुजरात को औद्योगिक राजधानी बनाया और अब वह पूरे भारत का कायापलट कर रहे हैं। यह संयोग नहीं है कि पीएम नरेंद्र मोदी का अमृत महोत्सव भी तब आया है, जब देश की आजादी का अमृत काल चल रहा है। जीवेत शरद: शतम्। उन्होंने कहा, 'ईश्वर ने खुद पीएम नरेंद्र मोदी को अवतार पुरुष के तौर पर भेजा है ताकि वे हमारे देश का नेतृत्व करें। मैंने आज तक ऐसा नेता नहीं देखा है, जो इस तरह बिना थके और बिना रुके काम करता हो। मैं देश भर के लोगों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'

पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। वहीं भाजपा की ओर से भी कई कार्यक्रम चल रहे हैं। पीएम मोदी को तमाम राजनेताओं के अलावा शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत समेत तमाम सितारों ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी से मंगलवार की रात को बात की थी और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। बता दें कि नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की 4 दशकों की यात्रा से जुड़े अनुभव भी भाजपा के कई नेताओं ने साझा किए हैं। इन नेताओं में नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी जैसे नेता अहम हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेरी इच्छा है 2047 तक नेतृत्व करें PM मोदी, आज तक ऐसा नेता न
हमारे सम्मानित और प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आज 75वां जन्मदिन है। मैं देश के कारोबारी समुदाय, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अंबानी परिवार की ओर से उन्हें जन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News